फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Slogans of cleanliness written on walls of school along with garbage in Chandigarh

विडंबना: स्कूल की दीवार पर लिखे हैं स्वच्छता के नारे, साथ में पड़े कूड़े के ढेर... ये हाल चंडीगढ़ में है

Thu, 21 Nov 2024 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा प्रियंका ठाकुर, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रियंका ठाकुर, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 01:10 PM IST
सार

सेक्टर-45 ए के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चारदीवारी के पास टूटी लकड़ी, झाड़ी और अन्य कूड़ा पड़ा रहा। स्कूल के दूसरे गेट के पास गंदगी देखी गई। साथ ही बुड़ैल के स्कूल की चारदीवारी के हाल खराब नजर आए।

विज्ञापन
Slogans of cleanliness written on walls of school along with garbage in Chandigarh
सेक्टर 45 ए के सरकारी स्कूल की दीवार पर लिखा स्वच्छता का नारा और वहीं जल रहा कूड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-45 ए के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवार पर स्वच्छता का नारा लिखा है और साथ ही प्लास्टिक, लकड़ी आदि का कचरा जलता नजर आ रहा है। पेंट की खाली बाल्टियां, कबाड़ की बोरियां और बिखरा कूड़ा बुड़ैल के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की दीवार के साथ पड़ा है। 
विज्ञापन


अमर उजाला संवाददाता ने बुड़ैल और सेक्टर-45 के स्कूलों में स्वच्छता को ग्राउंड पर देखा और रिपोर्ट तैयार की। सेक्टर-45 ए के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बुड़ैल के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की चारदीवारी की स्थिति बेहद खराब दिखी। सेक्टर-45 सी के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-45 ए के गवर्नमेंट मॉडल मिडिल स्कूल अनुकूल स्थिति में दिखे।
विज्ञापन


सेक्टर-45 ए के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चारदीवारी के पास टूटी लकड़ी, झाड़ी और अन्य कूड़ा पड़ा रहा। स्कूल के दूसरे गेट के पास गंदगी देखी गई। साथ ही बुड़ैल के स्कूल की चारदीवारी के हाल खराब नजर आए। चारदीवारी पर आठ-नौ कबाड़ की बोरियां, बाल्टियां, पत्तल और अन्य कूड़ा पड़ा दिखा। जीएमएस-बुड़ैल के इंचार्ज को संपर्क करने की कोशिश की गई पर वह उपलब्ध नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग जलने से फैल रहा प्रदूषण 

जीएसएसएस-45 ए की चारदीवारी के पास दो जगहों पर आग जलाई गई थी। इसमें प्लास्टिक और अन्य चीजों का कचरा जलाया जा रहा था। इससे वायु प्रदूषण हो रहा था। कुछ दिनों से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 तक आ गया है लेकिन स्कूल के पास आग की इस तरह की घटनाएं पर्यावरण के प्रति अनभिज्ञता दर्शाती हैं।


मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। दोनों स्कूल की जांच करवाई जाएगी और आवश्यकता अनुसार कदम उठाए जाएंगे। -राजन जैन, जिला शिक्षा अधिकारी

नगर निगम से बात कर स्कूली की चारदीवारी को साफ करने के लिए कह दिया है। स्कूल की स्वच्छता को लेकर पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। -सरबजीत कौर, प्रिंसिपल, जीएसएसएस-45ए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed