महिला सरपंच ने नेता को सरेआम मारा तमाचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद एससी विंग के जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह पाशा को एक महिला सरपंच ने भरी सभा में सरेआम तमाचा जड़ दिया। मेला माघी कान्फ्रेंस की तैयारियों के लिए भाई महां सिंह दीवान हॉल में हो रही शिअद की बैठक के दौरान यह वाकया हुआ।
मेला माघी कांफ्रेंस को लेकर देहाती जिला अध्यक्ष दयाल सिंह कोलियांवाली की अध्यक्षता में बैठक हो रही थी। मंच पर सभी नेताओं के साथ परमिंदर पाशा भी बैठे हुए थे। जबकि मालवा जोन-1 अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी बैठक को संबोधित कर रहे थे।
जैसे ही रोजी बरकंदी ने भाषण समाप्त कर फतेह बुलाई भीड़ में बैठी गांव चक्क गांधा सिंह वाला की महिला सरपंच सुखजिंदर कौर ने पार्टी के एससी विंग के अध्यक्ष परमिंदर पाशा को थप्पड़ मार दिया।
पार्टी नेताओं ने बीच बचाव किया
भीड़ में बैठी गांव चक्क गांधा सिंह वाला की महिला सरपंच सुखजिंदर कौर ने पार्टी के एससी विंग के अध्यक्ष परमिंदर पाशा को थप्पड़ मारने से सकते में आए पार्टी नेताओं ने बीच बचाव किया और महिला सरपंच को पंडाल से बाहर निकाला।
वहीं जब इस बारे में पाशा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरपंच ने उनके रिश्तेदार के खिलाफ थाना बरीवाला में एक मामला दर्ज कराया था। जिस पर उन्होंने अदालत से अपने रिश्तेदारों की गिरफ्तारी रोकने को स्टे लिया था।
इसी बात पर गुस्साई सरपंच ने यह हरकत की है। वहीं, थाना सिटी के एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्हें परमिंदर पाशा से शिकायत मिली है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।