फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six trains of Pathankot Jogindernagar rail section canceled

रेलवे पर मौसम की मार: पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेक्शन की छह ट्रेनें रद्द, रात्रिकालीन सेवा भी बंद, अब सिर्फ आठ गाड़ियां चलेंगी

Fri, 01 Jul 2022 08:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jul 2022 08:46 PM IST
सार

पठानकोट से रात्रि 2:05 बजे चलने वाली पैसेंजर, पठानकोट से दोपहर 3:20 बजे चलने वाली पैसेंजर, पठानकोट से शाम 5:15 बजे चलने वाली पैसेंजर रद्द रहेगी। 

विज्ञापन
Six trains of Pathankot Jogindernagar rail section canceled
पठानकोट रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सवा दो साल बाद रेलवे ने जहां शुक्रवार को जालंधर और अमृतसर की बंद आठ पैसेंजर ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत प्रदान की। वहीं हिमाचल प्रदेश जाने वालों के लिए असुविधा पैदा कर दी है। फिरोजपुर रेल मंडल ने एक आदेश जारी कर पठानकोट से हिमाचल प्रदेश को रात के वक्त जाने वाली छह पैसेंजर ट्रेनों को आगामी आदेश तक रद्द कर दिया। इसके पीछे हिमाचल में लगातार हो रही बरसात को कारण बताया जा रहा है। नए आदेश के तहत पठानकोट से हिमाचल को जाने वाली 14 में से केवल आठ ट्रेनें ही चलेंगी। नैरोगेज रेल सेवा बाधित होने का कारोबार पर भी आने वाले दिनों में असर दिखाई देगा।

विज्ञापन


पठानकोट से यह ट्रेनें रहेंगी रद्द 
पठानकोट से रात्रि 2:05 बजे चलने वाली पैसेंजर, पठानकोट से दोपहर 3:20 बजे चलने वाली पैसेंजर, पठानकोट से शाम 5:15 बजे चलने वाली पैसेंजर रद्द रहेगी। 

बैजनाथ-ज्वालामुखी से यह ट्रेनें रद्द
सुबह 8:30 बजे आने वाली पैसेंजर, सुबह 11 बजे आने वाली पैसेंजर, रात्रि 11:15 बजे आने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।

नैरोगेज सेक्शन की रात्रिकालीन सेवा बंद की: अधिकारी
पठानकोट रेलवे अधिकारी ने बताया कि बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए मंडल ने जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल सेक्शन पर रात्रिकालीन चलने वाली रेल सेवा को एक जुलाई से आगामी आदेश तक रद्द कर दिया है। इसके बाद शुक्रवार को पठानकोट से दोपहर तीन बजे के बाद चलने वाली दो और रात्रि 2:05 बजे चलने वाली ट्रेन को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed