{"_id":"5bc0ef35bdec22694c34246b","slug":"six-fellow-kashmiri-students-arrested-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः जालंधर में आतंकियों के साथी 6 कश्मीरी छात्र हिरासत में, स्लीपर सेल होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः जालंधर में आतंकियों के साथी 6 कश्मीरी छात्र हिरासत में, स्लीपर सेल होने की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में गिरफ्तार तीनों आतंकवादियों के छह कश्मीरी सहपाठियों को भी शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। इन्हें हरबंस नगर इलाके से दबोचा गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को गिरफ्तार चौथे आतंकी सोहेल को जालंधर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाई।
विज्ञापन
तीनों आतंकियों के हैंडलर सोहेल को शुक्रवार को अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में यह पता चल पाएगा कि इन आतंकियों के निशाने पर कौन था।
विज्ञापन
जालंधर से गिरफ्तार आतंकियों बीटेक (सिविल) दूसरे सेमेस्टर के छात्र जाहिद गुलजार पुत्र गुलजार अहमद रादर, मोहम्मद इदरीश शाह उर्फ नदीम व यूसुफ रफीक भट्ट से एजेंसियों ने दिनभर पूछताछ की। इनमें पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम भी थी। उनसे मिले इनपुट के आधार पर दोपहर बाद पुलिस टीम ने सेंट सोल्जर कॉलेज के पास स्थित हरबंस नगर विरदी कॉलोनी से छह कश्मीरी विद्यार्थियों को हिरासत में लिया। ये विद्यार्थी लगातार गिरफ्तार तीनों आतंकवादियों के संपर्क में थे। ऐसी आशंका है कि इनमें कोई स्लीपर सेल का सदस्य हो सकता है।
विज्ञापन