{"_id":"61edb0a7cf77144a0921eb37","slug":"six-deaths-and-2507-tested-positive-for-covid-19-in-tricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: ट्राइसिटी में 2507 पॉजिटिव मिले, चंडीगढ़ में दो, पंचकूला में एक और मोहाली में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: ट्राइसिटी में 2507 पॉजिटिव मिले, चंडीगढ़ में दो, पंचकूला में एक और मोहाली में तीन की मौत
Mon, 24 Jan 2022 01:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:20 AM IST
सार
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण दर घटकर 14.01 प्रतिशत हो गई है। रविवार को 808 नए मरीज मिले हैं। मोहाली में 1084 और पंचकूला में 615 नए मरीजों का आंकड़ा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्राइसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला व मोहाली) में रविवार को कोरोना से जहां छह मरीजों ने दम तोड़ दिया, वहीं 2507 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से दो चंडीगढ़, एक पंचकूला और तीन मोहाली के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में 808 चंडीगढ़, 1084 मोहाली और 615 पंचकूला के हैं। कोरोना से लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रविवार को जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई, उनमें से सेक्टर-45 निवासी 69 वर्षीय वृद्धा ने इलाज के दौरान मोहाली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। वह किडनी गंभीर बीमारी के साथ ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। उन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। वहीं, खुड्डा अली शेर निवासी 91 वर्षीय वृद्ध की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह फेफड़े की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उन्होंने भी कोरोना का टीका नहीं लगवाया था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 5768 लोगों की जांच की, जिनमें से 808 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संक्रमण दर 14.01 प्रतिशत पर पहुंच गई। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 8064 हो गई है। बता दें कि अब तक शहर में कोरोना से 1102 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने सात दिन की अवधि पूरी कर लेने पर 1356 मरीजों को डिस्चार्ज किया। वहीं विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती मरीजों की संख्या 410 व वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों की संख्या 44 है।
विज्ञापन
रफ्तार घटी, केवल 103 किशोरों ने लगवाया टीका
कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को 15 से 18 साल के बीच के 103 किशोरों ने ही टीके की पहली खुराक लगवाई। किशोरों के टीकाकरण अभियान के दौरान यह अब तक की एक दिन की सबसे कम संख्या है। वहीं बूस्टर डोज के अंतर्गत 5629 बुजुर्गों, 2662 स्वास्थ्यकर्मियों व अग्रिम पंक्ति के 2475 कर्मचारियों को टीका लगाया गया, जबकि वयस्कों के अभियान में 99.68 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।