फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT investigation against former sports minister completed, police may file charge sheet in court soon

Chandigarh News: पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ एसआईटी की जांच पूरी, पुलिस अदालत में जल्द दायर कर सकती है चार्जशीट

Fri, 03 Mar 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
SIT investigation against former sports minister completed, police may file charge sheet in court soon
चंडीगढ़। महिला कोच के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस एक हफ्ते के अंदर अदालत में चार्जशीट दायर कर सकती है। एसआईटी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा चुकी है, जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के पास भेजी गई है। बता दें कि महिला कोच ने संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा था कि मंत्री ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाना पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर को मामला दर्ज किया था। इस पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी संदीप सिंह को दे चुकी क्लीन चिट
महिला कोच और मंत्री संदीप सिंह छेड़छाड़ प्रकरण में तथ्यों की जांच के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। कमेटी को इस मामले में कुछ खास नजर नहीं आया है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि छेड़छाड़ से संबंधित जो जांच है, वह चंडीगढ़ पुलिस के दायरे में आती है। लिहाजा इस मामले में जांच चंडीगढ़ पुलिस ही करेगी। महिला कोच ने जो अन्य आरोप लगाए हैं उन पर कमेटी ने बारीकी से जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि आरोप सही नहीं हैं। कमेटी के मुताबिक महिला कोच ने आरोप लगाया था कि उसने हरियाणा पुलिस के आला अधिकारियों और खेल निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कमेटी ने जांच में पाया कि न तो आला अधिकारियों को महिला कोच का फोन गया और न ही खेल निदेशालय के अधिकारियों से पूछताछ में कोई बात सामने आई। यह रिपोर्ट गृह मंत्री अनिल विज के पास भी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed