फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT Inquiry to accused of Rewari gangrape

पहली बार बोले रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपी, एसआईटी के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 27 Sep 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनीना (महेंद्रगढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनीना (महेंद्रगढ़) Updated Thu, 27 Sep 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
SIT Inquiry to accused of Rewari gangrape
रेवाड़ी गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

रेवाड़ी गैंगरेप के मुख्य आरोपियों ने पहली बार एसआईटी टीम के सामने अपना मुंह खोला है। उन्होंने इस पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी। आइए जानते हैं पूरा घटनाक्रम।रेवाड़ी गैंगरेप के मुख्य आरोपी पंकज फौजी और मनीष ने एसआईटी द्वारा पूछताछ में बताया कि वारदात वाली रात 12 सितंबर को अपने-अपने घर पर ही थे। उस समय तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। अगले दिन वो गांव में शहीद के अंतिम संस्कार में शाम के समय शामिल हुए थे। उसके बाद मामला उजागर हुआ तो दोनों शाम को ही बाइक पर महेंद्रगढ़ मनीष के बहनोई अभिषेक के घर पर चले गए थे। 

विज्ञापन


एसआईटी द्वारा रिमांड में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि जब मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था, तो उन्होंने महेंद्रगढ़ रुकना उचित नहीं समझा वो 15 सितंबर की सुबह बाइक पर अभिषेक की मौसी के गांव नूहनियां तहसील बुहाना जिला झुंझुनू चले गए थे। वहीं पर उन्होंने अपने मोबाइल दबाए और बाइक छोड़ी थी। 16 सितंबर को वापस सतनाली रेलवे स्टेशन पर आ गए थे। 
विज्ञापन


वहां घूमते रहे और उसके बाद 17 को गोगामेड़ी चले गए। वहां पर कुछ समय रहने के बाद बीकानेर भी घूमे। एक बार कुछ समय के लिए ट्रेन से रेवाड़ी भी आए थे, परंतु वहां माहौल देखकर वापस गाड़ी में बैठकर राजस्थान के लिए निकल गए। दोनों ने अपना अधिकतर समय झुंझुनू जिले में ही बीताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के रिश्तेदारों को मिली जमानत

SIT Inquiry to accused of Rewari gangrape
एसआईटी टीम

गैंगरेप के मुख्य आरोपियों पंकज फौजी और मनीष को पनाह देने के आरोप में एसआईटी द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों को कनीना पीयूष शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। एसआईटी के सदस्य सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र ने बताया कि अभिषेक शर्मा निवासी महेंद्रगढ़ और मंजीत नूहनिया जिला झुंझुनू राजस्थान को पकड़ा गया है। नाते में अभिषेक मनीष का बहनोई लगता है तथा मंजीत अभिषेक की मौसी का लड़का है।

रिश्तेदारों ने रुपये देकर की थी आरोपियों की मदद
पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने गैंगरेप के आरोपी पंकज की आर्थिक रूप से मदद की और उनके रहने की व्यवस्था की थी। इसका खुलासा पंकज और मनीष ने पुलिस रिमांड के दौरान किया।

मोबाइल और बाइक की बरामद

SIT Inquiry to accused of Rewari gangrape
पकड़े गए दोनों आरोपी

पुलिस टीम ने दोनों को बीती रात काबू किया था। मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या आठ हो गई है। पुलिस ने मंजीत के घर से बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों मोबाइल पंकज और मनीष के बताए जाते हैं। इन मोबाइलों को चेक किया गया, परंतु उनमें कोई सुराग नहीं मिला। दोनों ही मोबाइल पुलिस साइबर एक्सपर्ट के पास भेजेगी। - रामचंद्र, एएसआई, एसआईटी सदस्य।

कोसली थाना प्रभारी को भेजा पुलिस लाइन, सतेंद्र यादव को प्रभार
कोसली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल का तबादला करने और महिला थाना की निरीक्षक हिरामणी को सस्पेंड करने के बाद अब कोसली थाना प्रभारी सतेंद्र को भी पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों द्वारा इसकी साफ वजह नहीं बताई गई है लेकिन महकमें में चर्चा है कि इसी प्रकरण में उनको लाइन भेजा गया है। सतेंद्र सिंह के स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सतेंद्र यादव कोसली थाना प्रभारी बनया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed