फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT again took stock of incident place seven years after Kotkapura Firing

कोटकपूरा गोलीकांड: सात साल बाद SIT ने फिर लिया घटनास्थल का जायजा, 14 अक्तूबर को होगा शहीदी समागम

Tue, 11 Oct 2022 06:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 06:52 PM IST
सार

बरगाड़ी बेअदबी मामले और उससे जुड़े बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं को लेकर गांव बहिबल कलां में घटनास्थल पर चल रहे इंसाफ मोर्चे में गोलीकांड की घटना के सात साल पूरे होने पर 14 अक्तूबर को शहीदी समागम होगा।

विज्ञापन
SIT again took stock of incident place seven years after Kotkapura Firing
कोटकपूरा के मुख्य चौक में गोलीकांड मामले की जांच करने पहुंची एसआईटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साल 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने मंगलवार को मुख्य चौक पर पहुंचकर एक बार फिर घटनास्थल का जायजा लिया। टीम के सदस्य एसएसपी मोगा गुलनीत सिंह खुराना अधिकारियों के साथ पहुंचे और जांच कर गवाहों से जानकारी हासिल की। इस दौरान अधिकारिक रूप से किसी भी तरह की जानकारी देने से साफ इन्कार किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े कोटकपूरा गोलीकांड को करीब सात साल बीत चुके हैं लेकिन पुलिस की जांच अभी तक चल रही है। इससे पहले इस घटना की जांच आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की निगरानी में हो चुकी है। जिसमें पड़ताल के बाद पुलिस अधिकारियों समेत कोटकपूरा के तत्कालीन अकाली दल विधायक मनतार सिंह बराड़ के खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई थी लेकिन पिछले साल पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आईजी कुंवर की जांच रिपोर्ट को रद्द कर सरकार से नए सिरे जांच करवाने के लिए नई एसआईटी बनाने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एडीजीपी एलके यादव की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया, जिसकी जांच प्रक्रिया जारी है। इसके तहत मंगलवार को एसआईटी सदस्य एसएसपी मोगा गुलनीत सिंह खुराना अपनी टीम को साथ कोटकपूरा के मुख्य चौक पर पहुंचे और जांच के तहत घटनास्थल पर क्या हुआ था, इससे जुड़े तथ्य भी जुटाए। हालांकि एसआईटी ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी लेकिन माना जा रहा है कि एसआईटी जल्द ही इस मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल करने वाली है। चार्जशीट को अंतिम रूप देने के लिए टीम ने एक बार फिर से घटनास्थल का जायजा लिया है। 

बहिबल कलां में 14 अक्तूबर को होगा शहीदी समागम
बरगाड़ी बेअदबी मामले और उससे जुड़े बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं को लेकर गांव बहिबल कलां में घटनास्थल पर चल रहे इंसाफ मोर्चे में गोलीकांड की घटना के सात साल पूरे होने पर 14 अक्तूबर को शहीदी समागम होगा, जिसमें इंसाफ के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष का एलान किया जाएगा। 

गोलीकांड के पीड़ित परिवार के सदस्य सुखराज सिंह ने कहा कि सिख संगठनों के बड़ा समागम रखने पर ही एसआईटी व सरकार हरकत में आती है और 14 के समागम को देखते हुए ही मंगलवार को एसआईटी ने कोटकपूरा का दौरा किया है। पीड़ित परिवारों के मनमुटाव पर सुखराज सिंह ने कहा कि गुरजीत सिंह के पिता साधु सिंह के साथ बातचीत हो गई है और गिले शिकवे दूर कर लिए गए हैं। उनका परिवार को मोर्चे के समागम में शिरकत करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed