फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sirsa Dera chief Gurmeet Ram rahim parole decision today all update

Haryana: राम रहीम को फिर मिली पैरोल, आज आएगा जेल से बाहर, यूपी के बरनावा आश्रम ले जाया जाएगा

Fri, 20 Jan 2023 09:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 09:29 PM IST
सार

सिरसा स्थित डेरे में दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी को अवतार दिवस मनाया जाता है। इस दिन डेरे में भंडारे के साथ सत्संग भी होता है। रामरहीम इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है।

विज्ञापन
Sirsa Dera chief Gurmeet Ram rahim parole decision today all update
राम रहीम हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा प्रमुख रामरहीम को पैरोल मिल गई है। पैरोल की अवधि यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में कटेगी। शुक्रवार को मंडल आयुक्त कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी हो गए। इससे पहले वीरवार को हनीप्रीत वकील हरीश छाबड़ा के साथ सुनारिया जेल पहुंचे और रामरहीम से मुलाकात की। 

विज्ञापन


सिरसा स्थित डेरे में दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी को अवतार दिवस मनाया जाता है। इस दिन डेरे में भंडारे के साथ सत्संग भी होता है। रामरहीम इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इसके चलते जेल प्रशासन के माध्यम से सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी था।

विज्ञापन

 

जेल मंत्री रणजीत चौटाला कह चुके हैं कि रोहतक मंडल आयुक्त को इस पर निर्णय लेना है। शुक्रवार को इस संबंध में मंडल आयुक्त कार्यालय से पत्र जारी हो गया। रामरहीम की अर्जी को मंजूरी दी गई है, लेकिन पैरोल की अवधि बागपत के बरनाला स्थित आश्रम में कटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटा जेल परिसर में रही हनीप्रीत 
गुरुवार को हनीप्रीत व वकील हरीश छाबड़ा दोपहर करीब एक बजे सुनारिया जेल पहुंचे। दोनों ने रामरहीम से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे दोनों जेल परिसर में रहे। 

नवंबर माह में भी बरनावा आश्रम में कटती थी रामरहीम की पैरोल 
इससे पहले प्रदेश सरकार ने रामरहीम को नवंबर 2022 में रामरहीम को 40 दिन का पैरोल दिया था। यह अवधि भी रामरहीम ने यूपी के बागपत जिले में डेरे के बरनावा स्थित आश्रम में काटी थी।


2017 से सुनारिया जेल में बंद है रामरहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। तभी से रामरहीम सुनारिया जेल में बंद है। वह बीच-बीच में पैरोल पर जेल से बाहर आता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed