Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Priyanka Gandhi Likely to Visit Punjab in December, Congress Plans Rally in Doaba or Malwa Region

राहुल के बाद अब प्रियंका के दौरे की तैयारी: दिसंबर में आ सकती हैं सांसद, दोआबा या मालवा में रैली कराने पर मंथन

Mon, 09 Nov 2026 03:22 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 09 Nov 2026 03:22 PM IST
सार

राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका के पंजाब दौरे की तैयारी शुरू हो गई है। प्रियंका गांधी दिसंबर में आ सकती हैं। दोआबा या मालवा में रैली कराने पर मंथन चल रही है। कांग्रेस जनता से जुड़ने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Likely to Visit Punjab in December, Congress Plans Rally in Doaba or Malwa Region
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। 4 नवंबर को संगरूर के फग्गूवाला में राहुल गांधी की इंसाफ रैली के बाद अब पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पंजाब लाने की तैयारी में जुट गई है। दिसंबर में उनके दौरे की संभावना है।
विज्ञापन


इस दौरान दोआबा या मालवा क्षेत्र में बड़ी रैली आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, दौरे की तारीख और रैली स्थल अभी तय नहीं हुए हैं। प्रियंका के दौरे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और पंजाब के नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह और प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

बैठक में राहुल और प्रियंका के साथ पंजाब की चुनावी रणनीति, संगठन की सक्रियता और राष्ट्रीय नेताओं के दौरों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी की कोशिश है कि राहुल की रैली के बाद बने राजनीतिक माहौल को बरकरार रखा जाए और राज्य में राष्ट्रीय नेतृत्व की सक्रियता लगातार दिखाई दे।

 
विज्ञापन

कांग्रेस का अभियान केवल बड़ी रैलियों तक सीमित नहीं रहेगा। पार्टी जनता के बीच पहुंचने और स्थानीय मुद्दों को समझने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान भी शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

इसके तहत साइकिल यात्राओं और अन्य कार्यक्रमों के जरिये मालवा, माझा और दोआबा के लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। पार्टी पहले भी तीनों क्षेत्रों में अलग-अलग साइकिल यात्राएं निकालने की रणनीति पर काम कर चुकी है।

दिवाली के बाद जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे परगट और पायलट
प्रदेश कांग्रेस प्रधान परगट सिंह और प्रभारी सचिन पायलट दिवाली के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसमें संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। जिला अध्यक्षों से संभावित उम्मीदवारों के संबंध में लिखित राय भी मांगी जाएगी।

 

कांग्रेस की रणनीति चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के साथ वरिष्ठ नेताओं के बीच एकजुटता दिखाने की भी है। प्रियंका गांधी का संभावित दौरा इसी रणनीति की अगली कड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed