फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sippy murder case

सिप्पी मर्डर: बेटा तो नहीं आएगा पर इंसाफ की जागी उम्मीद

Sat, 23 Jan 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 23 Jan 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
sippy murder case

चार महीने पुराने अंतरराष्ट्रीय शूटर सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। अब केस की जांच सीबीआई करेगी। शुक्रवार को जैसे ही सिप्पी के परिजनों को इस बारे में खबर मिली।

विज्ञापन


वह फेज-3बी2 स्थित अपने घर पर मीडिया से मुखातिब हुए। इस मौके पर सिप्पी की मां ने बताया कि सीबीआई को केस सौंपे जाने के बाद उन्हें न्याय की आस जागी है। भले ही उनका बेटा वापस नहीं आएगा, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर परिवार वालों ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस केस को हल कर सकती थी। लेकिन, जज के दवाब में आकर पुलिस ने केस में ढील बरती है। वहीं, सिप्पी के भाई जिप्पी ने कहा कि अगर कोई आम आदमी होता तो पुलिस आरोपी को अब तक गिरफ्तार कर चुकी होती। लेकिन, जज की बेटी होने के चलते पुलिस पीछे हट रही है। आरोपी लड़की खुलेेआम घूम रही है। उन्होंने कहा कि केस हाई प्रोफाइल है। इसमें कई बड़े लोग भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि  35 वर्षीय सिप्पी सिद्धू की चंडीगढ़ में 20 सितंबर को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनका शव सेक्टर-27 के पार्क में मिला था। लेकिन, चार माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

जज कर रही है केस को प्रभावित : जिप्पी
सिप्पी के भाई जिप्पी ने कहा कि आरोपी लड़की की मां हाईकोर्ट की जज है। वह पुलिस प्रशासन पर दवाब बनाकर इस केस को प्रभावित कर रही है। उन्होंने मांग की है कि उसकी मां का दूसरे राज्य में ट्रांसफर किया जाना चाहिए। ताकि केस की जांच सही मायनों पर हो सके।


मजाक में कही बात सच हो गई
नम आंखों से सिप्पी की मां ने बताया कि हत्या से कुछ दिन पहले सिप्पी मेरे पास आकर बैठा था। उसने दोनों हाथ मेरे आगे रख दिए। साथ ही दोनों हाथ दिखाकर उसने पूछा था कि मां मुझे सबसे ज्यादा किससे खतरा है। इस पर उन्होंने मजाक में कहा था कि तुझे लड़कियां ही ले डूबेंगी। मुझे दुुख है कि मेरा मजाक ही सच हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed