फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singham DSP Atul Soni Uploaded Movie Poster on Social Media

'सिंघम' डीएसपी ने सोशल मीडिया पर डाला फिल्म का पोस्टर, पत्नी पर चलाई थी गोली, ढूंढ रही पुलिस

Wed, 12 Feb 2020 10:01 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 12 Feb 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Singham DSP Atul Soni Uploaded Movie Poster on Social Media
मूवी का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
पत्नी पर गोली चलाने के मामले में जिस 'सिंघम' डीएसपी को पुलिस तलाश रही है, उसने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का पोस्टर अपलोड करके सनसनी फैला दी है। पत्नी पर गोली चलाने के आरोप के बाद विवादों में आए डीएसपी अतुल सोनी जहां पुलिस के लिए कई दिनों से पहेली बने हुए हैं, वहीं, वह 14 फरवरी को रिलीज होने वाली अपनी पहली पंजाबी फिल्मी का सोशल मीडिया पर प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


यह मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस पूरी तरह हरकत में आ गई है और साइबर सेल उनकी लोकेशन तलाशने में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस ने इंस्टाग्राम को भी पत्र लिखकर जानकारी मुहैया करवाने के लिए कहा है। इसी तरह पुलिस ने डीएसपी के दोस्तों और जानकारों के यहां दबिश देकर डीएसपी को तलाशने की कोशिश की है। पुलिस मानकर चल रही है कि डीएसपी ट्राईसिटी से बाहर है।
विज्ञापन


एसपी (इंवेस्गिेशन) हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि जैसे ही उन्हे पता चला कि फरार चल रहे डीएसपी अतुल सोनी ने अपनी नई फिल्म की पोस्ट इंस्टग्राम पर ड़ाली है तो उन्होंने इंस्टाग्राम को पत्र लिख दिया  है। इसमें उनसे पूरी जानकारी मांगी गई है कि यह पोस्ट किस आईपी एड्रेस से डाली गई है और साथ ही इसकी सही लोकेशन कौन सी है। उसका पता चलते ही उसकी तलाश में छापामारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस टीमे उसकी तालाश कर रही हैं। उसके परिजनों के अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों पर भी नजर रखी जा रही है।

काबिल अफसरों में से एक हैं अतुल सोनी

बता दें कि डीएसपी अतुल सोनी पंजाब पुलिस के काबिल पुलिस अफसरों में से एक हैं। वह यूएन मिशन पर भी जा चुके हैं और इसके अलावा अपनी वर्किंग के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। इतना ही नहीं वह कई पंजाबी एल्बम में भी काम कर चुके हैं। 14 फरवरी को उनकी पहली पंजाबी फिल्म आ रही है और इसमें उनका निगेटिव किरदार है।

यह है पूरा मामला
फेज-8 थाने में अतुल सोनी की पत्नी सुनीता सोनी की शिकायत पर सेक्शन- 307, 323, 498-ए आईपीसी और 25 आर्म्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद ही सुनीता सोनी ने मीडिया में एक एफिडेविट जारी किया था कि पुलिस ने कहानी झूठी बनाई है।

इसके बाद अतुल सोनी ने जमानत के लिए मोहाली जिला अदालत में एप्लीकेशन दायर की थी और यहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली थी, वहां से भी उनको झटका लगा था। अदालत ने 30 मार्च तक उन्हें अरेस्ट करने के आदेश दिए थे, इसके बाद से ही आरोपी डीएसपी अंडरग्राउंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed