{"_id":"6b04a0d639484687b10852ae","slug":"reputations-of-former-mayors-at-stake-in-municipal-elections-aap-fields-a-former-mayor-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1181096-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: निगम चुनाव में पूर्व मेयरों की साख दांव पर, आप ने उतारा एक पूर्व मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: निगम चुनाव में पूर्व मेयरों की साख दांव पर, आप ने उतारा एक पूर्व मेयर
विज्ञापन
कुलदीप कुमार वार्ड-24 से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा और कांग्रेस की सूचियों का इंतजार; पूर्व डिप्टी मेयरों की उम्मीदवारी अभी शून्य
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में पूर्व मेयरों और डिप्टी मेयरों की भूमिका चर्चा का विषय बनी हुई है। 23 नवंबर तक घोषित उम्मीदवारों की सूचियों के अनुसार आम आदमी पार्टी ने एक पूर्व मेयर को चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि, किसी पूर्व डिप्टी मेयर की उम्मीदवारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
आप ने अपनी पहली सूची में पूर्व मेयर कुलदीप कुमार को वार्ड 24 से उम्मीदवार बनाया है। वह पहले चंडीगढ़ के मेयर रह चुके हैं। उनका पिछला वार्ड 26 महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण उन्हें वार्ड 24 से मैदान में उतारा गया। आप की दूसरी सूची में कोई पूर्व मेयर या डिप्टी मेयर सामने नहीं आया है।
भाजपा और कांग्रेस की स्थिति
भाजपा ने अभी उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी नहीं की है। पार्टी की चुनाव समिति में पूर्व मेयर अरुण सूद शामिल हैं। पूर्व मेयर दवेश मौदगिल, राजेश कालिया, राजबाला मलिक और रविकांत शर्मा जैसे नाम भी चर्चा में हैं। भाजपा ने 2021 के चुनाव में दवेश मोदगिल और राजेश कालिया को टिकट दिया था। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी भी उम्मीदवार थीं। कांग्रेस ने भी अपनी उम्मीदवार सूची जारी नहीं की है। कुल 35 वार्डों के इस चुनाव में अब तक एक पूर्व मेयर की उम्मीदवारी तय है, जबकि पूर्व डिप्टी मेयरों की संख्या शून्य है।