{"_id":"5d7c96fd8ebc3e0148603054","slug":"singer-elle-mangat-sent-in-judicial-custody-by-mohali-court-rammy-randhawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः एली मांगट को न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस की दलील- फायरिंग की बात नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहालीः एली मांगट को न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस की दलील- फायरिंग की बात नहीं आई
Sat, 14 Sep 2019 01:02 PM IST
खुशबू गोयल
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
सिंगर एली मांगट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर एली मांगट और उसके दोस्त को मोहाली की जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह पहले से ही दो दिन के रिमांड पर था। वहीं कोर्ट में पेश होने के बाद वह मीडिया से बातचीत करने से बचता है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अदालत में कहा कि जांच में फायरिंग की बात सामने नहीं आई।
बता दें कि सिंगर एली मांगट से जुड़े मामले में सोहाना थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक और व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बड्डा ग्रेवाल के रूप में हुई। वह एली मांगट का करीब बताया जा रहा है। उसे भी एली के साथ शनिवार को अदालत में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, जब एली मांगट मोहाली के सेक्टर-88 में आया था तो वह भी उसके साथ था। आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत कई धाराएं लगाई हैं। हालांकि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। सोहाना थाने की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से दिन में एली मांगट को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मेडिकल टेस्ट कराए गए। डॉक्टरों की माने तो टेस्ट में सब कुछ नॉर्मल आया है। हालांकि वह ऑकलैंड से आया है। जहां मौमस बिलकुल ठंडा था, यहां गर्मी है। ऐसे में शरीर पर मौसम के बदलने का असर दिख रहा है।
बता दें कि रम्मी रंधावा और एली मांगट में सोशल मीडिया पर काफी समय से जुबानी जंग चल रही थी। इसके बाद दोनों ने सेक्टर-88 में मिलने की बात तय की थी। इसी के चलते वह सेक्टर-88 पहुंच गया था, जहां पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया था।