फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Simulator Center will be made at old airport for pilots training

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पायलटों की ट्रेनिंग के लिए बनेगा सेंटर

Mon, 11 Jan 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Jan 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
Simulator Center will be made at old airport for pilots training

शहर के पुराने एयरपोर्ट वाली जगह पर जल्द ही पायलेटों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए सिमुलेटर सेंटर बनाए जाने का प्रपोजल है। इस प्रस्ताव को गृह मंत्रालय के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


अगर अनुमति मिल गई तो शहर के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर जल्द ही इसे बनाया जाएगा। इसका बजट पांच करोड़ बनाया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच इस प्रस्ताव को लेकर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


डोमेस्टिक एयरपोर्ट पिछले साल सितंबर में यहां से मोहाली में बने  चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिफ्ट हो गया है। इसके शिफ्ट होने के बाद एयरपोर्ट पर कारगो बनाए जाने का प्लान था। लेकिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कारगो के लिए अलग जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फिर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से सिमुलेटर सेंटर बनाने को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग में सहमति बनने के बाद इस प्रपोजल को गृह मंत्रालय भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो गृह मंत्रालय की स्वीकृति मार्च तक मिलने की उम्मीद है। इसके लिए जमीन भी डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर पर्याप्त है।

कनवेंशन सेंटर पर लगी मुहर, जल्द शुरू होगा काम
कनवेंशन सेंटर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द बनाया जाएगा। इसे स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। इसमें छह बडे़ कांफ्रेंस हाल, एग्जीबिशन स्टाल, 62 हजार लोगों के लिए बैठने के लिए ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।


सुनील दत्त, सीईओ, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सिमुलेटर सेंटर को बनाने के लिए प्रपोजल बनाया गया है। गृह मंत्रालय की स्वीकृति के बाद इसे जल्द बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed