{"_id":"5cfa5c7abdec2207073c697e","slug":"simarjit-singh-bains-has-invited-to-navjot-sidhu-to-join-pda","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नेता का खुला न्योता, कहा-हमारे साथ आ जाएं सिद्धू, 2022 में घोषित कर देंगे सीएम चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नेता का खुला न्योता, कहा-हमारे साथ आ जाएं सिद्धू, 2022 में घोषित कर देंगे सीएम चेहरा
Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसी को देखते हुए विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने सिद्धू को ऑफर दिया है। बैंस ने सिद्धू को पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस में आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंजाब मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल पर बैंस ने कहा कि जब सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया था तभी उन्हें रोकने का पूरा प्रयास किया था।
विज्ञापन
सिद्धू से कहा गया था कि उनकी इन नेताओं से नहीं बनेगी क्योंकि बड़ी पार्टियां ईमानदार लोगों के लिए नहीं हैं। इन पार्टियों में ज्यादातर भ्रष्टाचारी हैं। आज उनकी बात सही साबित हुई है, सिद्धू को सच बोलने का नतीजा भुगतना पड़ रहा है। इसलिए सिद्धू चाहे तो पीडीए में शामिल होकर पंजाब के लिए ईमानदारी के साथ काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
अगर वह ऐसा करते हैं तो हम उन्हें 2022 का मुख्यमंत्री एलान कर लोगों के बीच जाने के लिए तैयार हैं। बैंस के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की छुट्टी तय थी लेकिन केंद्र में कांग्रेस कमजोर रह गई। इसलिए उनकी गद्दी बच गई। ब्रह्म मोहिंदरा को निकाय मंत्री बनाने पर बैंस ने कहा कि उनके बारे में पूरा पंजाब जानता है।