फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Simarjit Singh Bains has invited to Navjot Sidhu to join PDA

इस नेता का खुला न्योता, कहा-हमारे साथ आ जाएं सिद्धू, 2022 में घोषित कर देंगे सीएम चेहरा

Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Simarjit Singh Bains has invited to Navjot Sidhu to join PDA
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसी को देखते हुए विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने सिद्धू को ऑफर दिया है। बैंस ने सिद्धू को पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस में आने का न्योता दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पंजाब मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल पर बैंस ने कहा कि जब सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया था तभी उन्हें रोकने का पूरा प्रयास किया था। 
विज्ञापन


सिद्धू से कहा गया था कि उनकी इन नेताओं से नहीं बनेगी क्योंकि बड़ी पार्टियां ईमानदार लोगों के लिए नहीं हैं। इन पार्टियों में ज्यादातर भ्रष्टाचारी हैं। आज उनकी बात सही साबित हुई है, सिद्धू को सच बोलने का नतीजा भुगतना पड़ रहा है। इसलिए सिद्धू चाहे तो पीडीए में शामिल होकर पंजाब के लिए ईमानदारी के साथ काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वह ऐसा करते हैं तो हम उन्हें 2022 का मुख्यमंत्री एलान कर लोगों के बीच जाने के लिए तैयार हैं। बैंस के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की छुट्टी तय थी लेकिन केंद्र में कांग्रेस कमजोर रह गई। इसलिए उनकी गद्दी बच गई। ब्रह्म मोहिंदरा को निकाय मंत्री बनाने पर बैंस ने कहा कि उनके बारे में पूरा पंजाब जानता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed