फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikh pilgrims who reached Pakistan had to face disarrangement

पाक पहुंचे सिख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से नाखुश, वीडियो हुआ वायरल, SGPC ने साधा संपर्क

Mon, 07 Nov 2022 08:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 08:16 PM IST
सार

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान बिशन सिंह ने एसजीपीसी को एक ऑडियो संदेश भेजा। इसमें वह लंगर और गाड़ियों का उचित प्रबंध करने की बात कहते हैं।

विज्ञापन
Sikh pilgrims who reached Pakistan had to face disarrangement
सड़क किनारे बैठे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान में सिख श्रद्धालुओं के परेशान होने का वीडियो सामने आने पर एसजीपीसी ने तुंरत पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) से संपर्क साधा है। वाघा बार्डर पर श्रद्धालुओं को मुश्किल पेश आने पर किसी ने इस बाबत वीडियो बना वायरल कर दिया। इसमें श्रद्धालु प्रबंधों को नाकाफी बता रोष जता रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद एसजीपीसी ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत इस बाबत पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों और अधिकारियों से संपर्क कर संगतों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखने की बात कही है।

विज्ञापन


वीडियो में बताया कि वाघा रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर व चाय की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। यह भी कहा गया कि श्री ननकाना साहिब तक पहुंचने के लिए गाड़ियों का भी प्रबंध नहीं है। मामला ध्यान में आते ही एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने पीएसजीपीसी के पदाधिकारियों के साथ संपर्क साध कर मामले के बारे में पूछा। एसजीपीसी ने कहा कि वह पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से अपील करते हैं कि भारत से पाकिस्तान पहुंचे सिख श्रद्धालुओं को ऐसी कोई समस्या नहीं आने दी जाए। 
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद ही पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान बिशन सिंह ने एसजीपीसी को एक ऑडियो संदेश भेजा। इसमें वह लंगर और गाड़ियों का उचित प्रबंध करने की बात कहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे वाघा रेलवे स्टेशन पर हैं और कई लोग सोशल मीडिया पर चीजें डाल देते हैं। वाघा सीमा पर परेड शुरू होने पर श्रद्धालुओं का आना कुछ प्रभावित हो जाता है। कुछ श्रद्धालु रह गए थे, जो अब आ चुके हैं। वाघा से सभी चले गए और पहली रेल तो श्री ननकाना साहिब भी पहुंच गई है और बाकी को भी जल्द से जल्द पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed