{"_id":"577612e44f1c1b0b7279af86","slug":"sikh-man-saved-life-sikh-man-saved-life-with-turban-sikh-man-saved-life-in-toranto-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: सिख ने पगड़ी फेंककर बचाई नदी में डूबती लड़की की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल: सिख ने पगड़ी फेंककर बचाई नदी में डूबती लड़की की जान
अमर उजाला/टोरंटो(एजेंसी)
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
टोरंटो में सिख युवक ने पगड़ी से बचाई युवती की जान
- फोटो : एजेंसी
कनाडा में एक सिख ने अपनी पगड़ी देकर नदी में डूब रही नाबालिग लड़की को बचा लिया। इस घटना ने सिख को वहां के लोगों के बीच हीरो बना दिया है। 65 साल के अवतार सिंह होथी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में रहते हैं। उनके फॉर्म हाउस के नजदीक बहने वाली नॉर्थ थॉम्पसन नदी में एक नाबालिग लड़की डूब रही थी।
चीखें सुनकर अवतार वहां पहुंचे तो देखा के वह पानी के बहाव के साथ लगातार संघर्ष कर रही है। इस पर उन्होंने अपनी पगड़ी को रस्सी बनाकर लड़की तक पहुंचाया और उसे बाहर खींच लिया। अवतार होथी के बेटे पॉल का कहना है कि उसे अपने पिता पर गर्व है।
सीबीसी न्यूज के अनुसार पॉल ने बताया, ‘हम लड़की की मदद के लिए आसपास कुछ ढूंढ रहे थे लेकिन मेरे पिता ने तुरंत अपनी पगड़ी निकाली और रस्सी की तरह बनाकर उसे लड़की तक पहुंचाया।’ पॉल के अनुसार लड़की की उम्र लगभग 14-15 साल की थी। वो खुद नहीं जानती थी कि कैसे पानी में गिर गई।’
विज्ञापन
पॉल ने बताया, ‘नदी का पानी ठंडा था और इस कारण लड़की की हालात काफी खराब हो गई थी। हमने उसे बाहर निकाल कर कंबल दिया। उसके बाद लड़की को उसके माता-पिता को सुरक्षित सौंप दिया गया।’