{"_id":"68f28c715bd32654ba0dcd60","slug":"sidhu-moosewala-murder-case-father-identifies-the-accused-chandigarh-news-c-82-1-spkl1051-100677-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : पिता ने की आरोपियों की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : पिता ने की आरोपियों की शिनाख्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को मानसा की अदालत में सुनवाई हुई। पांच आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। साथ ही वारदात में शूटरों की ओर से इस्तेमाल की गई कोरोला और बोलेरो गाड़ी को भी पेश किया गया। इस दौरान अदालत में गवाही देने पहुंचे सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने पेश किए आरोपियों की शिनाख्त की। अदालत में मामले की सुनवाई अब 14 नबंवर को होगी।
बता दें कि पिछली सुनवाई में मानसा अदालत ने वारदात के समय उपयोग किए गए वाहनों और शूटरों को फिजिकली रूप से पेश करने का आदेश दिया था। इसके तहत पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में नामजद प्रियाव्रत फौजी, कुलदीप कशिश, संदीप केकड़ा, दीपक मुंडी और बलदेव निक्कू को अदालत में पेश किया। मानसा की थाना सिटी-1 पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अदालत में पेश किया। पुलिस के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय बोलेरो गाड़ी में प्रियाव्रत फौजी, कुलदीप कशिश, अंकित सिरसा और दीपक मुंडी सवार थे। वहीं, कोरोला गाड़ी में जगरूप रूपा और मनप्रीत कुस्सा मौजूद थे जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि 29 मई 2022 की शाम को मानसा के गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला को शूटरों ने गोलियों से भून दिया था। तब मूसेवाला अपने दो दोस्तों के साथ थार गाड़ी में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।। इस मामले में मानसा पुलिस ने करीब 39 व्यक्तियों को नामजद किया था। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में जगरूप रूपा और मनप्रीत कुस्सा को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। हत्याकांड के चार आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच की गिरफ्तारी अभी बाकी है।