{"_id":"fa837a93d66b22a91ca5f0238410f1be","slug":"side-effect-after-shoe-scandal-of-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दरबार में होगी बिन जूतों के एंट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दरबार में होगी बिन जूतों के एंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, लोंगोवाल (संगरूर)
Updated Thu, 21 Aug 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के इसडू में शहीद करनैल सिंह के शहीदी समागम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर जूता फेंकने की घटना के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को यहां संत लोंगोवाल के बरसी समागम में प्रशासन की चिंता साफ नजर आई। इसी कारण पत्रकारों को भी जूते उतरवा कर समागम में शामिल होने दिया गया। इसके अलावा पंडाल के पास बैठे लोगों को भी नंगे पांव आयोजन स्थल में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
समागम के बाद इस बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन स्थल पर श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश था इसी कारण मीडिया व लोगों को नंगे पांव आने दिया गया। जब पत्रकारों ने कहा कि खुद पुलिस अधिकारी तो जूते पहने हुए थे, तो सवाल को टालते उन्होंने कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
जूता फेंकने वाले युवक पर हो रही कार्रवाई के बारे में सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि वह नौजवान एक सियासी पार्टी का वर्कर है और पार्टी के इशारे पर उसने इस काम को अंजाम दिया था।
यदि वह किसी पार्टी से बंधा नहीं होता तो उस पर कार्रवाई नहीं करने के लिए वे खुद कहते, लेकिन एक सियासी पार्टी के इशारे पर ऐसा करना अनुचित है।