फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shri ram ki barat in chandigarh on occassion of ramlila

सड़कों पर निकली राम जी की बारात, देखने को उमड़े श्रद्धालु

Wed, 05 Oct 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Oct 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
shri ram ki barat in chandigarh on occassion of ramlila
चंडीगढ़ में निकली श्रीराम की बारात
चंडीगढ़ की सड़कों पर श्रीराम की बारात निकली तो हर कोई राम सिया मिलन की खुशी में झूम उठा और नजारा काफी विहंगम रहा। सेक्टर-46 स्थित श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी सेक्टर-45 और 46 की ओर से बुधवार को राम बारात शोभायात्रा का भव्य आयोजन हुआ।
विज्ञापन


राम बारात शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान के रथ का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। कई जगह भगवान श्री राम की आरती उतारी गई। सेक्टर-46,49, 50 के विभिन्न भागों से होते हुए सेक्टर-46 स्थित रामलीला के मंच पर राम बारात संपन्न हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा में रथ, घोड़े और वाहनों का काफिला था। श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र फोंदणी ने बताया कि शोभायात्रा के आगमन पर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। रामबारात के स्वागत के बाद रामलीला के मंच से सीता राम विवाह, कैकेयी कोप भवन और राम वन गमन दृश्य का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एरिया काउंसलर हीरा नेगी, उत्तराखंड बीजेपी सेल चंडीगढ़ के प्रभारी बीएस बिष्ट, महासचिव जय शंकर प्रसाद जोशी, उमानंद भदूला, समाजसेवी हरिमोहन कंडवाल, शिक्षाविद् एमएन शुक्ला, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार पीएन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed