फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shri Akal Takht jathedar Gyani Harpreet Singh denounces PM Narendra Modi security breach 

पीएम की सुरक्षा में चूक: श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ने मामले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, सिखों को जिम्मेदार न ठहराने की मांग

Sat, 08 Jan 2022 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 10:47 AM IST
सार

पांच जनवरी को कुछ प्रदर्शनकारियों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला लगभग 20 मिनट एक फ्लाईओवर पर रुका रहा था। इसके कारण मोदी का चुनावी रैली रद्द कर दिल्ली लौटना पड़ा था। इसके बाद से पंजाब समेत पूरे देश में सियासत गरमा गई थी। 

विज्ञापन
Shri Akal Takht jathedar Gyani Harpreet Singh denounces PM Narendra Modi security breach 
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को बताया दुर्भाग्यपूर्ण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। हालांकि जत्थेदार ने इसके लिए सिख समुदाय को दोष न देने की भी अपील की है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सिखों को बनाया जा रहा निशाना

एक वीडियो में जत्थेदार ने कहा कि राष्ट्र के प्रधानमंत्री बहुत ही सम्मानित व्यक्ति हैं लेकिन उनके साथ जो कुछ भी हुआ वह पंजाब सरकार और उनके सुरक्षा कर्मचारियों के साथ-साथ केंद्र सरकार के बीच था क्योंकि यह उनके बीच समन्वय की पूर्ण कमी का मामला था। साथ ही, यह भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर सिख समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है और नाकाबंदी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। सरकार को ऐसे सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए जो नफरत फैला रहे हैं। 

विज्ञापन

नफरत न फैलाने की मांग

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र करते हुए जत्थेदार ने घटना के लिए सिखों को जिम्मेदार ठहराने के लिए कुछ जिम्मेदार हस्तियों की भी निंदा की। जत्थेदार ने कहा कि यह निंदनीय है कि कुछ जिम्मेदार व्यक्ति सिख समुदाय को धमकी दे रहे हैं कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की घटना को एक बार फिर दोहराया जा सकता है। इस तरह के बयान नफरत फैलाने वाले अपराध फैला रहे हैं और सिख समुदाय को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है और सरकारें मूकदर्शक बनी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद असुरक्षित क्षेत्र में फंसे थे मोदी

पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब के फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान  हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। जिस इलाके में पीएम मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद से पंजाब में सियासत गरमा गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed