3 मिनट हुए थे लेटे को कि... 3 लोगों की मौत आ गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-11 में एक खाली शोरूम (एससीओ-55) की पिछली दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है।
यह शोरूम चंडीगढ़ निवासी अनिल छाबड़ा के नाम पर है। वह जीरकपुर के एक नामी रिजार्ट के भी मालिक हैं। पुलिस ने अनिल छाबड़ा व अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
साथ ही प्रशासन ने इस हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। इसमें दो एक्सईएन को शामिल किया गया है। यह कमेटी जांच करेगी कि कहीं यह निर्माण अवैध तो नहीं था? अगर अवैध नहीं था तो इसे बनाने में किस स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया कि दीवार ही गिर गई।
चंद मिनट ही लेटा था कि मौत आ गई
मूल रूप से बिहार का रहने वाला फल विक्रेता मोहम्मद रिजवान (36 साल) कुछ समय पहले ही पंचकूला आया था। शोरूम के पीछे उसकी झुग्गी थी, जिसमें रात को पूरा परिवार सो रहा था।
देर रात झुग्गी पर दीवार गिर गई, जिससे रिजवान, उसकी पत्नी खुशबू (32 साल), बेटी चांदनी (7 साल) की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी बेटी शबनम (10 साल) व तीसरी बेटी दिलजान (11 माह) गंभीर रूप से घायल हो गईं। गनीमत रही कि दूसरा बेटा फैजन (4 साल) किसी दूसरी झुग्गी में सो रहा था, जिससे उसकी जान बच गई।
रिजवान अलग-अलग सेक्टरों में लगने वाली मंडी में फलों की रेहड़ी लगाता था। मंगलवार रात हादसे से चंद मिनट पहले ही वह सेक्टर-16 की मंडी से लौटा था। उसने थोड़ी देर ही आराम किया था कि दीवार गिर गई और पूरा परिवार उसके नीचे दब गया।