फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shot, marriage, child, death, murder, Dina Nagar, student, Gurdaspur

शादी में चली गोली, बच्चे की मौत

Mon, 08 Dec 2014 10:37 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Mon, 08 Dec 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
Shot, marriage, child, death, murder, Dina Nagar, student, Gurdaspur
दीना नगर के एक मैरेज पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान गोली चलने से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के अलावा मैरेज पैलेस मालिक व मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। अब तक इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


घटना से संबंधित बालक छठीं कक्षा का छात्र था। मैरेज पैलेस में अमृतसर के बसंत नगर मजीठा रोड से बारात बाई थी। बारातियों ने भंगड़ा डालते समय गोलियां चलाईं। इस बीच एक गोली संजू पुत्र बलदेव राज निवासी कोठे जट्टा की छाती पर जा लगी। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


डीएसपी ठाकुर कमल सिंह व एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से मृतक के पिता के बलदेव राज के बयानों के आधार पर दूल्हे के बड़े भाई अशोक कुमार निवासी बसंत नगर, मजीठा रोड अमृतसर के अलावा साथ-साथ दूल्हे के पिता केवल कृष्ण पुत्र अमरदास, पैलेस के मालिक गुलजार सिंह निवासी माडल टाऊन दीनानगर व पैलेस के मैनेजर तरसेम लाल निवासी सिंगोवाल के अतिरिक्त अन्य तीन बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
गुरदासपुर । घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने थाना चौक के सामने प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस की ओर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने की सूचना पर परिजन शांत हो गए।


बताया जाता है कि संजू अपनी दादी के साथ शादी में शामिल होने के लिए आया था। उसे गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मामले का मुख्य आरोपी घटना के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed