हरियाणा: वैक्सीन की कमी से बढ़ रहा टीकाकरण का इंतजार, वैक्सीनेशन केंद्र भी हुए कम
करनाल, सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और नारनौल में वैक्सीन की कमी है। इस कारण युवाओं को दिक्कत आ रही है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी प्रकार की स्थिति है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में वैक्सीन की कमी के चलते 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण के लिए इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल कोविन पोर्टल पर पंजीकरण तो हो रहा है, लेकिन युवाओं को टीकाकरण के लिए स्लॉट नहीं मिल रहा है। एक-एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी युवाओं को इंजेक्शन के लिए तिथि नहीं मिल रही है। टीकाकरण के प्रति उत्साह होने के चलते जैसे ही पोर्टल पर स्लॉट खुलता है तो कुछ ही मिनटों में बुक हो जाता है। स्टॉक कम होने के कारण प्रदेश में टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी घटती जा रही है।
15 दिन पहले 1600 टीका केंद्र थे, जिनकी संख्या घटकर अब 560 रह गई है। प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख डोज का ऑर्डर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में दिया गया था। लेकिन इसके मुकाबले प्रदेश को कम सप्लाई मिल रही है।
टीकाकरण में पिछड़ रहे युवा
18 से 44 साल की आयु के लोगों के लिए 1 मई से प्रदेश में टीकाकरण शुरू हुआ था। कोविन पोर्टल के अनुसार, अब तक प्रदेश में 49,36,158 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 40,18,112 ने पहली और 9,18,046 ने दूसरी डोज ली है। टीकाकरण में बुजुर्ग सबसे आगे हैं और युवा पीछे हैं। 60 साल से अधिक आयु के 16,39,151 डोज ले चुके हैं। 45 से 60 आयु के 15,88,392 वैक्सीन ले चुके हैं। इसी प्रकार, 18 से 30 साल के बीच के 3,02,622 और 30 से 45 आयु के 4,85,993 टीका लगवा चुके हैं। हालांकि, युवा अधिक से अधिक पंजीकरण करा रहे हैं, लेकिन उनको वैक्सीन नहीं मिल रही है।
ये हैं टीकाकरण के आंकड़े
1 13934 2030
2 18973 15042
3 59591 43974
4 73405 48696
5 61602 28076
6 106553 50467
7 10857 40605
8 74627 31877
9 55566 26799
10 119216 44088
11 98075 39385
12 60977 28686
13 86346 31356
14 51762 17656
15 48917 22277
लोग बोले, कब मिलेगी बुकिंग
करनाल के एडवोकेट हरीष आर्य ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण तो रहा है, लेकिन बुकिंग नहीं मिल रही है। पानीपत के गांव भालसी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पंजीकरण के पांच दिन बाद भी उसे टीकाकरण की तिथि नहीं मिली है। इसी प्रकार, जींद निवासी कृष्ण शर्मा ने बताया कि उसे बाहर जाना है, लेकिन चार दिन से टीके के इंतजार में है।
प्रदेश में वैक्सीनेशन लगातार जारी है। केंद्र को डिमांड भेजी हुई है, दवा सप्लाई मिल रही है। उम्मीद है जल्द ही डोज की बड़ी खेप मिल जाएगी। इसके बाद टीकाकरण अभियान गति पकड़ेगा। - डॉ. उषा गुप्ता, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।