फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shortage of scientists in FSL of Haryana

Haryana: प्रदेश की FSL में वैज्ञानिकों का टोटा, 7 हजार से अधिक केस लंबित, रिपोर्ट के लिए करना पड़ता है इंतजार

Sun, 19 Feb 2023 09:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 09:01 AM IST
सार

मधुबन स्थित एफएसएल समेत पांचों लैब में पर्याप्त स्टाफ नहीं है, इस कारण विसरा से लेकर अन्य नमूनों की रिपोर्ट के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
Shortage of scientists in FSL of Haryana
scientist - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा की फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में तकनीकी स्टाफ समेत वैज्ञानिकों का भारी टोटा है। पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के चलते प्रदेशभर में करीब 7 हजार मामलों की जांच लंबित है। इनमें अकेले 4 हजार से अधिक मामले तो विसरा रिपोर्ट से संबंधित हैं, जबकि अन्य नमूनों की रिपोर्ट भी समय से नहीं आ रही है। कई कई माह तक नमूनों की रिपोर्ट नहीं मिलने से पुलिस केसों की जांच भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


इस समय प्रदेश में कुल पांच फोरेंसिक साइंस लैब हैं। इनमें मुख्य लैब पुलिस अकादमी मधुबन में है। इसके अलावा, गुरुग्राम के भौंडसी, रोहतक के सुनारिया, हिसार और पंचकूला में क्षेत्रीय एफएसएल हैं। सबसे खास बात ये है कि इन सभी लैब में वरिष्ठ वैज्ञानिक, सहायक वैज्ञानिक, प्रयोगशाला सहायक के पद खाली पड़े हैं। खाली पदों और लंबित केसों को लेकर लैब के निदेशक एडीजीपी डाॅ. सीएस राव ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि, वह आज बाहर हैं।
विज्ञापन


मधुबन लैब : 116 पद खाली
प्रदेश की मुख्य एफएसएल लैब मधुबन में स्थित है। यहां पर कुल 214 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से मात्र 98 पद भरे हुए हैं और 116 पद खाली हैं। खाली पदों में सहायक निदेशक के 4, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी 20, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 26, वैज्ञानिक सहायक 30, प्रयोगशाला सहायक 18, प्रयोगशाला परिचर 16 और डार्क कक्ष परिचर का एक पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लैब के हालात
  • भौंडसी लैब : गुरुग्राम के भौंडसी स्थित लैब में कुल 21 का स्टाफ स्वीकृत है. इनमें से मात्र 5 लोगों का ही स्टाफ है, जबकि 16 पद खाली हैं।
  • सुनारियां लैब : रोहतक के सुनारियां स्थित लैब में कुल 21 पद स्वीकृत हैं। यहां भी 5 पद भरे हुए हैं, शेष 16 खाली हैं।
  • हिसार लैब : हिसार की लैब में मात्र तीन ही कर्मचारी काम कर रहे हैं, यहां पर 18 पद खाली हैं।
  • पंचकूला लैब : कुल 21 कर्मचारियों का स्टाफ स्वीकृत, लेकिन 5 कर्मचारी ही तैनात हैं और 16 पद खाली पड़े हैं।

एचपीएससी को नहीं मिल रहे योग्य वैज्ञानिक
पिछले साल हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पांच वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारियों के लिए पद निकाले थे। इसके लिए 250 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन जब आयोग ने परिणाम जारी किया तो लिख दिया गया कि इन पदों के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाया। दरअसल आयोग ने अपने नियमों में बदलाव करके लिखित परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक की शर्त लगा दी है, साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी शुरू कर दी है। हरियाणा के अभ्यर्थी इस शर्त से पार नहीं पा रहे हैं।


हर साल 6 हजार मामलों में जांच करती है लैब
एक अनुमान के अनुसार एफएसएल, हरियाणा हर साल 6000 आपराधिक मामलों में विश्लेषण करके अपनी रिपोर्ट देती है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, मधुबन में आठ डिवीजन और वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, सीरोलॉजी, बैलिस्टिक्स, दस्तावेज, इंस्ट्रूमेंटेशन और लाई-डिटेक्शन नाम से आठ खंड और तीन खंड- फोटो, सामान्य और सूचना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed