फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shortage of health workers, Chandigarh administration seeks help from army

शहर में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी, प्रशासन ने सेना से मांगी मदद

Fri, 07 May 2021 02:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Shortage of health workers, Chandigarh administration seeks help from army
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की काफी कमी है, इसलिए वीरवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने सेना से मदद मांगी है। उन्होंने कहा है कि सेना के जवान पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में जिस तरह से सेवाएं दे रहे हैं, चंडीगढ़ में भी उनका स्वागत है।
विज्ञापन

मनोज परिदा ने कहा है कि सेना की तरफ से अगर चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल के लिए कुछ कर्मी दिए जाते हैं, तो प्रशासन की काफी मदद होगी। पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के कोविड वार्ड में मरीजों की संभाल के लिए भारतीय सेना के 30 जवान भेजे हैं। ये जवान पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड में मरीजों की सेवा कर रहे हैं। कोविड वार्ड में तैनात करने से पहले जवानों को ट्रेनिंग भी दी गई थी। इसके अलावा पश्चिमी कमान ने हरियाणा के बाद पंजाब के मोहाली में भी एक 100 बेड का अस्पताल तैयार करने की बात कही है। इसमें डॉक्टरों समेत अन्य सेवाएं वेस्टर्न कमांड देगी। इसके अलावा, पंजाब के अलग-अलग जिलों में चिकित्सा कर्मियों की सेवाएं देने के लिए सेना तैयार है। इसी तर्ज पर प्रशासन ने भी सेना से चंडीगढ़ के लिए मदद मांगी है। गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया था कि पीजीआई में स्टाफ के 1500 पद खाली पड़े हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को सौंपे अपने जवाब में स्टाफ की कमी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि मौजूदा हालात में चंडीगढ़ में एक भी स्वास्थ्यकर्मी अतिरिक्त नहीं है। स्टाफ की भारी कमी है। ऐसे में कर्मचारियों की भर्ती बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed