फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shortage of 100 rupee notes in tricity,

ट्राईसिटी में अब 100 रुपये के नोट की किल्लत, भटकते रहे लोग

Sun, 20 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
shortage of 100 rupee notes in tricity,
रविवार को एटीएम से निकले सिर्फ 2000 के नोट - फोटो : अमर उजाला
रविवार को छुट्टी के कारण बैंक बंद रहने से लोग कैश के लिए सिर्फ एटीएम पर ही निर्भर थे, लेकिन शहर के अधिकतर एटीएम से उन्हें निराशा ही मिली। अधिकतर एटीएम खाली थे, जहां कैश था तो वहां सिर्फ 2 हजार के ही नोट निकले। 100 का नोट रविवार को किसी एटीएम पर नहीं निकला। सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वॉयर के एटीएम पर भी और दिनों के मुकाबले सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बैंकों से लेकर बाजार में भी 100 के नोट की किल्लत चल रही है। 
विज्ञापन


पीएनबी के एक अधिकारी के अनुसार 100 के नोट बैंक से जारी तो हो रहे हैं, लेकिन वापस जमा होने के लिए नहीं आ रहे हैं। व्यापारी वर्ग कस्टमर्स से 100 का नोट ही ले रहे हैं, 2000 का नोट लेने में असमर्थता जता रहे हैं। लेकिन वहीं अपने करंट अकाउंट में 500 और हजार के बंद हो चुके नोट जमा करा रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर 100 के नोट की लोगों से लेकर हर वर्ग के लोगों ने जमाबंदी शुरू कर दी है। इससे भी परेशानी हो रही है। अब बैंक में कोई भी सेविंग खाते में पैसे जमा नहीं करवा रहा है और जो करवा रहा है वह पुराने बंद हो चुके नोट ही जमा करवा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से 500 रुपये का नोट एटीएम में भी मिलने की उम्मीद

shortage of 100 rupee notes in tricity,
atm
वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बैंक की सभी शाखाओं में 100 के नोट की कोई कमी नहीं है। शनिवार से तो 500 के नोट भी आ गए हैं। हालांकि अभी 500 के नोट सीमित संख्या में आए हैं, लेकिन सोमवार तक और कैश आने की उम्मीद है। 100 के अलावा 2000 के नोट भी दिए जा रहे हैं। हां ये जरूर हैं कि लोग बैंकों से पैसे निकाल तो रहे हैं, लेकिन जमा नहीं करवा रहे हैं। इससे हो सकता है कि लोग 100 के नोटों की जमाबंदी कर रहे हों। 

वहीं आरबीआई के अनुसार शुक्रवार को कैश आया था। इसमें 500 के नोट थे, जिन्हें शुक्रवार को अधिकतर बैंकों को भिजवा दिया गया था। शनिवार को कई बैंकों से 500 के नोट बांटे भी गए हैं। इसके अलावा 100 के नोट का भी कोटा भिजवाया गया है और रोजाना बैंकों को इसकी पूर्ति की जा रही है। 

100 का नोट मिला नहीं, 2000 का कोई लेने को तैयार नहीं

shortage of 100 rupee notes in tricity,
जीरकपुर निवासी रीता तिवारी के अनुसार सुबह सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में शॉपिंग के लिए आई थीं। जीरकपुर से यहां आते हुए कई एटीएम चेक किए, लेकिन 100 के नोट कहीं भी नहीं थे। एटीएम से सिर्फ 2000 रुपये निकल रहे हैं और वह भी सिर्फ एक नोट।

2000 का नोट लेकर शास्त्री मार्केट पहुंचीं तो वहां कोई दुकानदार खरीदारी पर 2000 का नोट लेने को तैयार नहीं हुआ। वह खुल्ले पैसे ही न होने की बात कह देते हैं। रीता के अनुसार खरीदारी भी नहीं हो पाई और दिन भी बेकार हो गया। वहीं सेक्टर-23 निवासी मंजीत बाजवा के अनुसार 2000 का नोट लेकर मार्केट में कहीं भी जाएं तो अधिकतर जगह वह चलता नहीं है। जो लोग ले रहे हैं तो वह इसके बदले पूरे सामान खरीदने को जोर दे रहे हैं। जब तक 500 का नोट पूरी तरह से चलन में नहीं आता यह समस्या रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed