{"_id":"60b4f0a6d5622145c9777c14","slug":"shops-will-open-five-days-a-week-in-ludhiana-and-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला और लुधियाना में बड़ी राहत: अब शाम पांच बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, शनिवार व रविवार को रहेगा कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला और लुधियाना में बड़ी राहत: अब शाम पांच बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, शनिवार व रविवार को रहेगा कर्फ्यू
Mon, 31 May 2021 08:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 31 May 2021 08:20 PM IST
सार
पटियाला और लुधियाना के डीसी ने नए आदेश के तहत लोगों को बड़ी राहत दी है। अब सप्ताह के पांच दिन बाजार खुलेंगे। लुधियाना में सोमवार से शुक्रवार तक बाजार सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। वहीं पटियाला में सभी दुकानें सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा।
विज्ञापन
लुधियाना और पंचकूला में दुकान खोलने का समय बदला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के जिला मजिस्ट्रेट व डीसी कुमार अमित ने सोमवार को कोरोना पाबंदियों में छूट के नए आदेश जारी कर दिए। इसके तहत अब सभी जरूरी व गैर-जरूरी सामान की दुकानें व संस्थान सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खोले जा सकेंगे। जबकि जिले में पहले से लागू रात्रि कर्फ्यू शाम छह से अगले दिन सुबह पांच बजे तक और सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार शाम छह से सोमवार सुबह पांच बजे तक 10 जून तक लागू रहेगा। इसमें कोई ढील नहीं दी गई है।
विज्ञापन
इन आदेश के मुताबिक सारी दुकानें, निजी दफ्तर और निजी संस्थान अब सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खोले जा सकेंगे। रेस्तरां, कैफे, कॉफी शॉप, फास्ट फूड, आउटलेट, ढाबों, मिठाई की दुकानों और बेकरी में बैठकर खाने की पाबंदी रहेगी हालांकि यहां से लोग सामान पैक कराकर घर ले जा सकेंगे। ई-कामर्स, कोरियर कंपनियां और डाक विभाग को रात नौ तक (हफ्ते के सातों दिन) घर-घर पार्सल आदि बांटने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
लुधियाना में भी शाम पांच बजे तक खुलेंगे बाजार
कोरोना संक्रमण के घटते ग्राफ को देखते जिला प्रशासन ने लोगों को राहत दी है। सोमवार से बाजार खुलने का समय सुबह पांच बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कर दिया गया है। यह फैसला डीसी वरिंदर शर्मा ने रविवार देर रात को लिया। यह राहत सोमवार से शुक्रवार तक होगी। शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रशासन के इस आदेश से कारोबारियों ने कुछ राहत की सांस ली है। बता दें कि इससे पहले लुधियाना में दुकानें दोपहर तीन बजे खोलने की इजाजत थी। डीसी ने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, बेकरी और अन्य खाद्य पदार्थ की दुकानों पर लोगों को कुछ नहीं परोसा जाएगा। हालांकि व्यक्ति यहां से सामान लेकर अपने घर जा सकते हैं। यह सुविधा शाम पांच बजे तक रहेगी। वहीं, होम डिलीवरी की सुविधा रात नौ बजे तक जारी रहेगी। डीसी वरिंदर शर्मा ने कहा कि प्रशासन के आदेश का पालन सख्ती से कर्रवाई जाएगी।