फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shopping will possible now without credit card, new planning starts

गुड न्यूजः अब बिना कार्ड के भी कर सकेंगे पेमेंट, देखिए नई योजना

Mon, 29 Aug 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
shopping will possible now without credit card, new planning starts
credit cards
शॉपिंग के शौकीनों के लिए गुड न्यूज। अब बिना कार्ड के भी खरीदारी कर सकेंगे। पेमेंट की टेंशन खत्म, क्योंकि नई योजना शुरू की गई है। प्लास्टिक मनी (डेबिट और क्रेडिट कार्ड) के बढ़ रहे दुरुपयोग को रोकने के लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने कैशलैस इकनोमी की ओर कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


एनपीसी ने यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) एप लांच किया है। इसकी मदद से अब लोग बिना पर्स, कैश और कार्ड लिए घर से शॉपिंग के लिए निकल सकते हैं। बस उन्हें जरूरत होगी तो एक मोबाइल की, जिसमें यह एप होगा। रिजर्व बैंक के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरबीआई गवर्नर के प्रयास से इस योजना की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


एनपीसीआई ने यूपीआई को मूर्त रूप देने के लिए देश के 21 सरकारी और निजी बैंकों को सर्कुलर जारी किया है। हालांकि इस योजना के पूरी तरह से काम करने में अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिक आईडी बनाएगा बैंक

shopping will possible now without credit card, new planning starts
credit
इस ऐप की मदद से 50 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का मनी ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा। इसके लिए आपको किसी आईएफएससी कोर्ड, शाखा और यहां तक कि बैंक अकाउंट तक की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पेमेंट बैंक की ओर से बनाई जाने वाली आपकी एक यूनिक आईडी के जरिये होगी। सभी बैंक अपने ग्राहकों की एक यूनिक आईडी बनाएंगे। इसी के जरिये वह कहीं से भी और कहीं भी पेमेंट कर सकेंगे।

एप के जरिये ही होगी पेमेंट
एप से पेमेंट के लिए केवल यही शर्त है कि जिसे आप पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं उसके पास भी यूनिक आईडी होनी जरूरी है। दोनों के पास आईडी होगी तभी ट्रांजेक्शन हो सकता है। इसमें आप किसी का खाता नंबर डाल उसमें पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकते।

कस्टमर यूपीआई एप पर जाकर सबसे पहले लॉग इन करेंगे। इसके बाद आपको जिसे पैैसे भेजने हैं उसकी यूनिक आईडी लिखनी होगी और अमाउंट डाल कर सिर्फ क्लिक करना होगा।

अब बिना कैश और कार्ड लिए जाएंगे

shopping will possible now without credit card, new planning starts
ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : डेमो
परिवार के साथ छुट्टी वाले दिन शॉपिंग के लिए जाते हैं, लेकिन ज्यादा शॉपिंग के कारण कैश खत्म हो जाता है। आसपास कोई एटीएम भी नहीं है तो ऐसे में यूनिक आईडी की मदद से भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए कोई अलग से चार्ज भी नहीं लगेगा। आपके पास सिर्फ स्टोर की यूनीक आईडी होनी चाहिए।

इसके अलावा बिजली-पानी, फोन, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य तरह के मासिक बिल का भुगतान करना है तो मिनटों में कर सकते हैं। यह नेट बैंकिंग से आसान और सुविधाजनक इसलिए है कि क्योंकि इसमें आपको हर बार पासवर्ड या वन टाइम पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा कार्ड का सीवीवी की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ कुछ क्लिक और पैसा/पेमेंट ट्रांसफर।

किसी भी बैंक में खाता होना जरूरी
इस योजना के लिए सबसे जरूरी है कि व्यक्ति के पास किसी भी बैंक का खाता होना और यूपीआई एप। इसके बाद एप को बैंक अकाउंट से कनेक्ट करना होगा। एप में लॉग इन करने के बाद आपकी एक यूनिक आईडी बनेगी। साथ ही मोबाइल पिन जनरेट करना होग और एप को आधार नंबर से लिंक करना होगा। इसके बाद आप यूपीआई एप से किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर पेमेंट कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed