फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shopping offer for festive season in market

फेस्टिवल सीजनः शॉपिंग करें, 5 साल में चुकाएं

Mon, 02 Nov 2015 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Nov 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
shopping offer for festive season in market

22 साल की प्रिया इस फेस्टिवल सीजन में घर के लिए एलईडी खरीदने का मन बना रही हैं, लेकिन उनके पति राहुल अपने लिए महंगा स्मार्ट फोन खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन


सीमित आमदनी, बजट और घर के अन्य खर्चों के कारण दोनों में से किसी एक के पास समझौता करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। या तो घर पर एलईडी ही आएगा सकेगा या महंगा फोन। या फिर उनके पास एक दूसरा विकल्प है किश्तों में मंथली पेमेंट।
विज्ञापन


इस फेस्टिवल सीजन में कई गैर बैंकिंग कंपनियां स्पेशल ऑफर लेकर आईं हैं। इसके तहत इस सीजन में शॉपिंग के लिए वह लोगों को फेस्टिवल लोन उपलब्ध करवाती हैं। यह एक तरह से पर्सनल लोन ही माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सरकारी और निजी बैंक भी इस फेस्टिव सीजन में कम प्रोसेसिंग शुल्क के साथ लोन ऑफर करते हैं। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां भी इलेक्ट्रिकल और घरेलू सामान पर ग्राहकों को जीरो प्रतिशत लोन की सुविधा देतीं हैं।

इसके तहत ग्राहकों को कुछ एडवांस पेमेंट करने पर बाकी का भुगतान हर महीने आसान किस्तों में चुकाने का ऑफर दिया जाता है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से खरीद करने और उसकी ईएमआई बनवाकर बाद में किस्तों में चुकाना भी एक स्मार्ट शॉपिंग का विकल्प है।

यह आसान और सुविधाजनक है। लेकिन, अगर आप बैंक से फेस्टिव या पर्सनल लोन लेते हैं तो आपको पेमेंट के लिए लंबा वक्त मिलता है।

वित्त मामलों की सलाहकार अमनजोत कौर के अनुसार ज्यादा शॉपिंग में पर्सनल लोन का फायदा यह है कि इसकी पेमेंट के लिए लंबी अवधि मिलेगी। इसे चुकाने के लिए पांच साल तक मिल सकते हैं, जबकि क्रेडिट कार्ड की 6 से 18 महीने की ईएमआई होतीं हैं।


कार्ड से खरीदारी का एक नुकसान यह है कि जब तक आप पूरी ईएमआई नहीं चुकाते, आपके कार्ड की उतनी सीमा कम हो जाएगी। इसके अलावा अगर आपके क्रेडिट कार्ड पर पहले से कोई ईएमआई चल रही हैं और आपने उनमें से किसी एक की भी किस्त मिस कर दी तो आपको जुर्माना दोनों ईएमआई पर लगेगा।

डिफॉल्ट के मामले में जुर्माना 40 फीसदी तक हो सकता है। हालांकि क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई का ऑप्शन बेहतर है। कुछ क्रेडिट कार्ड में ईएमआई पर शून्य फीसदी ब्याज दर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed