{"_id":"b04168a0f7eae4de7da2f2b7bb7f31bc","slug":"shooting-start-of-dil-sada-mod-de","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिल साडा मोड़ दे' की शूटिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दिल साडा मोड़ दे' की शूटिंग शुरू
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Oct 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशल प्रोडक्शनस के बैनर तले बनने वाली पंजाबी फिल्म दिल साडा मोड़ दे की शूटिंग सेक्टर-17 में शुरू हुई। इस दौरान कई सीनों को फिल्माया गया। शूटिंग देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
कुशल प्रोडक्शन हाउस के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यसर व फिल्म डायरेक्टर रवि बंसल ने बताया कि उनकी टीम ने फिल्म की शूटिंग के लिए सभी औपचारिक तैयारियों को पूरा करने के बाद शूटिंग शुरू कर दी है। जल्द ही इसे पूरा कर दिया जाएगा।
बंसल के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़, जालंधर व शिमला में भी होगी। फिल्म का कुछ हिस्सा व गाना विदेशों में शूट किए जाएंगे। उन्होंने बताया इसमें तीन अभिनेता और तीन अभिनेत्रियां हैं।
विज्ञापन
इनमें अंकुर वर्मा एनडीटीवी इमेजन के शो जमुनापार में मुख्य किरदार की भूमिका निभा चुके हैं।
अभिनेता व गायक संग्राम सिंह जाफर खान पंजाबी फिल्म के पावर कट के मुख्य किरदार है। दो अभिनेत्रियों का चयन हो चुका है, जबकि तीसरी मेन लीड अभिनेत्री को बालीवुड से लिया जाएगा।
यह फिल्म तीन दोस्तों पर आधारित है, जिसमे किसी कारणवश तीन दोस्तों में से एक दोस्त उनसे दूर हो जाता है, लेकिन वह दूर होने के बावजूद उनकी मदद करता है।