मनु भाकर के ट्वीट का खेल मंत्री अनिल विज ने दिया जवाब, कहा- हम देंगे 2 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की युवा शूटर मनु भाकर के ट्वीट से उपजे विवाद पर खेल मंत्री अनिल विज ने अपना पक्ष रखा। अनिल विज ने कहा कि मनु भाकर को पब्लिक में ट्वीट करने से पहले खेल विभाग के अधिकारियों से सलाह लेनी चाहिए। अगर मैंने ट्वीट किया तो हम दो करोड़ देंगे। हमने कभी नहीं कहा कि हम नहीं देंगे। बाद में जो अधिसूचना जारी हुई वो भविष्य के लिए है। उनके लिए नहीं है।
Haryana Min Anil Vij: Manu Bhaker should have consulted our sports dept officials before tweeting in public domain. If I had tweeted that we'll give Rs. 2 cr then we’ll give. We never said that we won’t give. The later notification that came is for future. It was not for her. pic.twitter.com/CzDcwv1yT9
— ANI (@ANI) January 5, 2019विज्ञापन
बता दें कि हरियाणा की युवा शूटर मनु भाकर ने ट्वीट करते हुए खेल मंत्री अनिल विज पर चुटकी ली थी। बीते वर्ष यूथ ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर मनु को दो करोड़ रुपये इनाम देने की अनिल विज ने घोषणा की थी। असल में उस समय विज यूथ ओलंपिक की इनामी राशि भी जूनियर ओलंपिक के बराबर समझ गए थे, जबकि खेल नीति में यूथ ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर एक करोड़ रुपये देने का प्रावधान है। गौरतलब है कि पूर्व सरकार में यह राशि मात्र दस लाख रुपये हुआ करती थी, भाजपा सरकार ने बीते वर्ष ही इसमें संशोधन कर दस गुणा बढ़ाया है।
विज ने 10 अक्टूबर 2018 को अपने ट्विटर अकाउंट पर मनु के गोल्ड जीतने की बधाई देते हुए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। विज ने उस समय कहा था कि पूर्व सरकार में सिर्फ दस लाख रुपये दिए जाते थे। उनकी सरकार दो करोड़ रुपये देगी। लेकिन, विज जानकारी के अभाव में भूल गए कि उनकी बनाई खेल नीति में इनामी राशि दो करोड़ नहीं, बल्कि एक करोड़ रुपये है।
Sir Please confirm if it is correct... Or just Jumla... @anilvijminister pic.twitter.com/AtxpLKBSYV
— Manu Bhaker (@realmanubhaker) January 4, 2019
अब 16 वर्षीय मनु भाकर ने विज के उस ट्वीट को अपना हथियार बनाते हुए ताजा ट्वीट कर खेल मंत्री को टैग किया है। मनु ने लिखा है कि सर, कृपया बताएं घोषणा सही है... या सिर्फ जुमला। युवा शूटर ने विज के पुराने ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी साथ में टैग किया है।
जूनियर ओलंपिक और यूथ ओलंपिक में अंतर : खेमका
खेल विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका का कहना है कि 27 दिसंबर 2018 को ही खेल नीति में प्रावधान कर यूथ ओलंपिक गेम्स की इनामी राशि बढ़ाई गई है। जूनियर ओलंपिक और यूथ ओलंपिक में अंतर है। जूनियर ओलंपिक को दो करोड़ और यूथ ओलंपिक के गोल्ड पदक विजेता के लिए एक करोड़ का इनाम देने का प्रावधान है।