फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooter Anjum Modgil speaks about her Olympic Experience

हौसला बुलंद है: निशानेबाज अंजुम मोदगिल को ओलंपिक में पदक न जीत पाने का अफसोस, कहा-कोशिश जारी रहेगी 

Sun, 29 Aug 2021 02:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 Aug 2021 02:38 AM IST
सार

अंजुम के मुताबिक समुद्र पास होने की वजह से वहां पर गर्मी काफी थी। क्वालीफाई राउंड में शुरू के दो शॉट खराब गए थे। उसके बाद सभी शॉट बिल्कुल ठीक थे, लेकिन शुरुआती दो खराब शॉट की भरपाई नहीं हो सकी और फाइनल में जगह बनाने से सिर्फ चार अंकों से चूक गई।

विज्ञापन
Shooter Anjum Modgil speaks about her Olympic Experience
अंजुम मोदगिल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में महज चार अंक से फाइनल राउंड में पहुंचने से चूकने वाली चंडीगढ़ की निशानेबाज अंजुम मोदगिल निराश जरूर हैं, लेकिन उनके हौसले में कमी नहीं आई है। अंजुम का कहना है कि ओलंपिक में खेलने का सपना हर खिलाड़ी देखता है, लेकिन वहां तक पहुंचना आसान नहीं होता। मुझे गर्व है कि उस प्लेटफॉर्म तक पहुंची। यह मुकाबला भी अन्य निशानेबाजी के मुकाबलों की तरह ही था, लेकिन इसके साथ ओलंपिक का नाम जुड़ने से यह बड़ा बन गया। अपनी तरफ से सौ फीसदी कोशिश की। शायद वो दिन मेरा नहीं था, इसलिए मैं सही निशाना लगाने से चूक गई। इस मुकाबले से काफी कुछ नया सीखने को मिला, जिसका फायदा आगामी हर टूर्नामेंट में मिलेगा।

विज्ञापन


हार से भी काफी कुछ नया सीखा
अंजुम ने कहा कि पूरे देश को सबसे ज्यादा निशानेबाजी से ही उम्मीदें थीं और इस बार पहले के मुकाबले बड़ी संख्या में निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। हार तो हुई है और यह हार स्वीकार भी है, लेकिन इस हार से काफी कुछ नया सीखने को मिला है। हमेशा जीतते रहना जरूरी नहीं है, कुछ हार ऐसी भी होती है जो काफी कुछ नया सिखा जाती है। मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं पदक नहीं जीत सकी, लेकिन बेहतर करने का प्रयास जारी रखूंगी। भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते कहा कि टीम शानदार खेली।
विज्ञापन


इस कारण से शूट से चूकीं : मोदगिल
अंजुम के मुताबिक समुद्र पास होने की वजह से वहां पर गर्मी काफी थी। क्वालीफाई राउंड में शुरू के दो शॉट खराब गए थे। उसके बाद सभी शॉट बिल्कुल ठीक थे, लेकिन शुरुआती दो खराब शॉट की भरपाई नहीं हो सकी और फाइनल में जगह बनाने से सिर्फ चार अंकों से चूक गई। मैच के बाद बहुत निराशा हुई, क्योंकि चार अंक से फाइनल में जगह नहीं बना सकी, जबकि यह चार अंक हासिल किए जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने कहा- मेहनत में कोई कमी नहीं
अंजुम मोदगिल की मां शुभ मोदगिल जोकि निशानेबाजी में उनकी पहली गुरु थी, ने बताया कि मेरी बेटी शुरू से ही मेहनती रही है। ओलंपिक में पदक हाथ से निकल जाने से परिवार में निराशा जरूर है, लेकिन बेटी की मेहनत में किसी तरह की कमी नहीं थी। हार-जीत तो खेल का हिस्सा हैं। बेटी को अगामी टूर्नामेंट कराने की तैयारियां कराने में पूरा परिवार एक बार फिर से जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed