फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SHO Gursewak Compared SSP Fazilka to Guru Nanak Dev, Sikh Community in Anger

श्री गुरु नानक देव से एसएसपी की तुलना करते हुए एसएचओ का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

Wed, 26 Aug 2020 09:50 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जलालाबाद Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 26 Aug 2020 09:50 AM IST
सार

  • मामा-भांजे को बुरी तरह पीटने पर चर्चा में आया था गुरसेवक सिंह
  • एसएचओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, जत्थेबंदियों का विरोध

विज्ञापन
SHO Gursewak Compared SSP Fazilka to Guru Nanak Dev, Sikh Community in Anger
फाइल फोटो

विस्तार

मास्क न लगाने पर मामा-भांजे को बुरी तरह पीटने वाले अमीर खास थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह अभी इस मामले से बाहर निकले नहीं थे कि एक और हरकत कर बैठे। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी से एसएसपी फाजिल्का की तुलना कर दी। जैसे ही एसएचओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सिख जत्थेबंदियों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जत्थेबंदियों ने एसएसपी फाजिल्का से मांग की कि एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं की गई तो सभी सिख जत्थेबंदियां एकत्र होकर विरोध करेंगी। एक नूर खालसा के प्रधान गुरचरण सिंह का कहना है कि एसएचओ गुरसेवक सिंह ने फाजिल्का-फिरोजपुर राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा के पास कार सवार मामा-भांजे को मास्क नहीं लगाने पर पीटा था। उन्हें इस तरह किसी को पीटने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एसएचओ अस्पताल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे हैं। इसमें वह श्री गुरुनानक देव जी से फाजिल्का के एसएसपी की तुलना कर रहे हैं। श्री गुरुनानक देव जी से किसी व्यक्ति की तुलना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एसएचओ पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही वह सबके सामने माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed