{"_id":"175f36bbe54ffd1a31c8939eac2d77aa","slug":"shivalik-express-ticket-fair-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला का टूर बनाने से पहले यह खबर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला का टूर बनाने से पहले यह खबर पढ़ लें
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका/पंचकूला
Updated Wed, 25 Jun 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानियों को कालका से शिमला के सफर के लिए बुधवार से शिवालिक एक्सप्रेस के किराये में 22 रुपये अधिक चुकाना होगा। अन्य सुविधाओं के लिए यात्रियों को 3.708 फीसदी सर्विस टैक्स भी चुकाना होगा।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 52451 में फिलहाल कालका से शिमला के सफर के लिए टिकट की दर 375 रुपये है, जिसे रात 12 बजे के बाद से बढ़ाकर 397 रुपये कर दिया गया है।
उधर, रेल कार में सफर करने वालों को भी कालका-शिमला रेलमार्ग पर किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस मार्ग पर फिलहाल सुबह चार बजे पैसेंजर, सुबह पांच बजे रेल कार, 5.30 बजे शिवालिक डीलक्स, 6.00 बजे एक्सप्रेस, 6.30 बजे डुप्लिकेट शिवालिक, 8130 बजे पैसेंजर, 12.10 हिमालयन क्वीन जबकि दोपहर 12.45 पर हॉलीडे स्पेशल का संचालन हो रहा है। बुधवार से सभी ट्रेनों का सफर महंगा होने का पर्यटकों के टूर पर पड़ेगा।
विज्ञापन