फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiv Parvati Sewa Dal Special Arrangements for Amarnath Yatra Pilgrims

अमरनाथ यात्रा पर बाबा बर्फानी के भक्तों को मिलेगा घर जैसा माहौल, शिव पार्वती सेवादल की तैयारी

Tue, 11 Jun 2019 04:10 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 11 Jun 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Shiv Parvati Sewa Dal Special Arrangements for Amarnath Yatra Pilgrims
अमरनाथ यात्रा - फोटो : फाइल
बालटाल दोमेल में अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए अलौकिक गेट बनेगा। 20 फीट से भी अधिक ऊंचे गेट पर माता शेरांवाली और बाबा भोलेनाथ की जागृत प्रतिमा होगी। प्रतिमाएं आशीर्वाद देने की मुद्राओं में होंगी। माता शेरांवाली का हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में मूव करेगा। भोलेनाथ का त्रिशूल भी मूवमेंट करता रहेगा।
विज्ञापन


शिव की जटा से गंगा की धारा बहेगी। लाडले गणेश और भागीरथी के अलावा नंदी की भी प्रतिमा होगी। सभी जागृत अवस्था में दिखेंगे। यह सब होगा चंडीगढ़ की संस्था शिव पार्वती सेवादल की ओर से बाबा बर्फानी के भक्तों के स्वागत के लिए अपने भंडारे शिविर के गेट पर। तीन महीनों से यह गेट बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


यह गेट शिव पार्वती सेवादल की ओर से आयोजित भंडारा शिविर के बेस कैंप बालटाल में लगाया जाएगा। दोमेल में संस्था की ओर से भंडारा लगाया जाता है। समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर विराजमान बाबा अमरनाथ बर्फानी की राह में भंडारा लगाने के साथ ही साथ बाबा के भक्तों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं चंडीगढ़ की धार्मिक संस्था शिव पार्वती सेवादल की ओर से दी जाएंगी। शिव पार्वती सेवादल की ओर से बालटाल दोमेल में भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे की तैयारियां जोरों पर हैं। बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी जो रक्षा बंधन तक चलेगी। बाबा के दर्शन के लिए ट्राइसिटी से भी बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। बालटाल से बाबा की गुफा 12 किलोमीटर दूर है।

ये सुविधाएं मिलेंगी

24 घंटे नॉन स्टॉप भंडारा चलेगा। 24 घंटे भक्तों के लिए गर्म पानी, रहने की सुविधा, पैर की थकावट को दूर करने के लिए फुट मसाजर, किसी भक्त को सांस की दिक्कत है तो उसे आक्सीजन की सुविधा भी शिव पार्वती सेवादल की ओर से मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए आक्सीजन मेकिंग मशीन की व्यवस्था होगी।

कंबल और रजाई की भक्तों के लिए समुचित व्यवस्था होगी। 70 सेवादार और संस्था के पदाधिकारी भक्तों की सेवा में शिविर में तैनात रहेंगे। गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस भी शिविर में तैयार रहेगी। बाबा बर्फानी के लिए पूरे देश से 150 भंडारा कमेटियां भंडारा लगाती हैं।

भक्तों को संस्था की ओर से बेहतर सेवा दी जाती है। संस्था की ओर से 15 या 16 जून को भंडारे का सामान चंडीगढ़ से रवाना होगा। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। बालटाल में संस्था की ओर से अलौकिक गेट लगेगा। इसका निर्माण कार्य तीन महीने से चल रहा है।
- राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, शिव पार्वती सेवा दल चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed