फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal leaders staged protest outside Punjab CM Charanjit Singh Channi residence in Chandigarh

चंडीगढ़: सीएम आवास घेरने जा रहे अकालियों और पुलिस के बीच झड़प, सुखबीर बादल समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

Sat, 06 Nov 2021 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Nov 2021 12:46 PM IST
सार

अकालियों ने पंजाब में पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों को कम करने की मांग की।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal leaders staged protest outside Punjab CM Charanjit Singh Channi residence in Chandigarh
अकाली कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपास उगाने वाले किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा और पेट्रोल-डीजल पर वैट में 10 रुपये प्रति लीटर कम करने की मांग को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का घर घेरने पहुंचे अकाली दल के कार्यकर्ताओं व सुखबीर बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


प्रदर्शन में सुखबीर सिंह बादल के साथ अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अकाली कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। जहां पर पुलिस और अकाली समर्थकों के बीच झड़प भी हुई। झड़प में अकाली दल के कुछ कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया कि आज अकाली कार्यकर्ताओं ने सीएम चन्नी पर राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक की है। विधायकों के फ्लैट्स की घेराबंदी और बैरिकेडिंग के बावजूद घेराव सफल रहा। सीएम चन्नी को अकाली कार्यकर्ताओं ने साफ संदेश दे दिया है कि फोटो खिंचवाना बंद करें और वादे पूरे करें। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि गुलाबी सूंडी की वजह से कपास की फसल बर्बाद हो गई है, लेकिन कपास उगाने वाले किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बार-बार दिल्ली जाने के बजाय पंजाब पर ध्यान दें।

पंजाब में पड़ोसी राज्यों से महंगा है पेट्रोल

केंद्र सरकार ने देशभर में पेट्रोल के दाम पांच रुपये और डीजल के दाम 10 रुपये कम कर एक तोहफा दिया है। केंद्र सरकार का यह तोहफा पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों पर भारी पड़ गया है। दरअसल, पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर वैट ज्यादा होने के कारण पड़ोसी प्रदेश हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ की अपेक्षा यहां कीमतें अधिक हैं।

इसका नतीजा यह निकला है कि सीमा पर सटे पेट्रोल पंप से तेल लेने की जगह लोग दूसरे प्रदेशों का रुख कर रहे है। पंजाब के मुकाबले चंडीगढ़ में पेट्रोल 11.64 रुपये लीटर सस्ता है। हिमाचल में 11.57 रुपये और हरियाणा में 10.60 रुपये सस्ता है। 

अगर पंजाब सरकार ने जल्द अपने वैट को कम नहीं किया तो आने वाले दिनों में सीमाओं से सटे पेट्रोल पंप ठप होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। अगर सरकार ने जल्द इस मामले पर फैसला नहीं लिया तो पंजाब के खजाने पर भी इसका असर देखने को मिलेगा क्योंकि ज्यादातर लोग पंजाब की जगह पड़ोसी प्रदेशों का रुख करने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed