फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal leader Bikram Singh Majithia held a press conference in Chandigarh

Punjab News: बिक्रम मजीठिया बोले- मंत्री के ऑडियो की हो CBI जांच, राजा वड़िंग ने की बर्खास्त करने की मांग

Mon, 12 Sep 2022 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 10:38 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंत्री फौजा सिंह सरारी के वायरल एक ऑडियो के आधार पर उन्हें तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal leader Bikram Singh Majithia held a press conference in Chandigarh
प्रेसवार्ता करते बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री फौजा सिंह सरारी के जबरन वसूली संबंधी ऑडियो टेप की सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी मुख्यालय में सोमवार को बुलाई प्रेस वार्ता में मजीठिया ने सरारी की अपने ओएसडी के साथ की बातचीत को सूचीबद्ध करने वाले एक ऑडियो टेप का हवाला दिया और कहा कि मंत्री को कुछ अधिकारियों को फंसाने और उनसे पैसे निकालने की योजना पर चर्चा करते पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘ओएसडी ने रिकॉर्ड में कहा है कि ऑडियो टेप असली है और अब यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह टेप के साथ-साथ सरारी के खिलाफ आरोपों के पूरे टेप के सेट को सीबीआई को सौंपें ताकि उनकी गहन जांच की जा सके।’ मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि सरारी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय कुमार सिंगला के मामले में मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि उन्होंने एक वीडियो देखा था, जिसमें सिंगला को दोषी ठहराया गया था और यही कारण था कि उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के अलावा उन्हें बर्खास्त कर दिया। अकाली नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार पर दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने सरारी को तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजीठिया ने आरोप लगाया कि यह बात जगजाहिर है कि सरारी अवैध खनन में शामिल हैं लेकिन आप सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एक सवाल के जवाब में मजीठिया ने कहा कि सरकार अब भी उन लोगों को बचाने पर तुली हुई है, जिन्होंने प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने का प्रचार किया था। उन्होंने कहा कि दिवंगत गायक की मां की मांग के बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा,  इन लोगों में मीडिया निदेशक बलतेज पन्नू और कॉर्डिनेटर आयुषी शामिल हैं।’

राजा वड़िंग ने मंत्री सरारी को बर्खास्त करने की मांग की
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंत्री फौजा सिंह सरारी के वायरल एक ऑडियो के आधार पर उन्हें तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की है। ऑडियो में पैसे ऐंठने की नीयत से कथित तौर पर कुछ अधिकारियों के जरिये कुछ ठेकेदारों को फंसाने की साजिश रचने की बात कही जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन्होंने छह महीने भी पूरे नहीं किए हैं और दूसरे मंत्री को भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। इस दर से आने वाले दो साल में हम इनके दर्जन भर मंत्रियों को जेल जाते देखेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऑडियो क्लिप वायरल हो चुकी है और इसमें मंत्री को कथित तौर पर फूड एवं सिविल सप्लाई विभाग के ठेकेदारों से पैसे ऐंठने के लिए उन्हें फंसाने के उद्देश्य से अपने ओएसडी के साथ साजिश रचते रंगे हाथों पकड़ा गया है। इससे पहले सरकार ने इन्हीं आरोपों में स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया था और जेल भेजा था। इस बार मंत्री की ऑडियो क्लिप वायरल होने से मामला पहले से लोगों की जानकारी में है और हम देखेंगे कि सरकार क्या कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed