फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal Chief Sukhbir Badal summoned to Appear before SIT on August 30

Kotkapura Firing: एसआईटी ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को किया तलब, 30 अगस्त को होना होगा पेश

Thu, 25 Aug 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 11:11 AM IST
सार

सुखबीर बादल को 30 अगस्त को पेश होने के लिए समन जारी किया गया है।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal Chief Sukhbir Badal summoned to Appear before SIT on August 30
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोटकपूरा गोलीकांड में एसआईटी ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रधान सुखबीर बादल को समन भेजकर 30 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। नई एसआईटी का नेतृत्व एडीजीपी लालकृष्ण यादव कर रहे हैं। 2015 में हुए गोलीकांड की घटना के दौरान शिअद प्रधान सुखबीर बादल सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। उनके पास गृह विभाग भी था। 

विज्ञापन


एसआईटी इससे पहले राज्य के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी से पूछताछ कर चुकी है। समन के मुताबिक शिअद प्रधान को सुबह 10:30 बजे सेक्टर 32 स्थित पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान में पेश होना होगा। साल 2015 के अक्तूबर महीने में फरीदकोट में श्री गुरुग्रंथ साहिब के अंग बिखरे मिले थे। इस पर सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


उग्र प्रदर्शन होने पर कोटकपूरा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी थी। इसमें दो की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। अब एसआईटी यह जानने की कोशिशों में जुटी है कि क्या पुलिसकर्मियों ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई थी या राजनीतिक दबाव की वजह से उन्हें गोली चलाने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुझे अभी समन नहीं मिला है। कोटकपूरा में फायरिंग के आदेश एसडीएम ने दिए थे। पूछताछ में एसडीएम कह चुके हैं कि फायरिंग के आदेश उनके द्वारा बिना किसी के दबाव के दिए गए थे। इसके लिखित आदेश जारी हुए थे। समन जब आएगा तब देखेंगे, मुझे किसी भी बात का कोई डर नहीं है। 


 सुखबीर बादल, अध्यक्ष, शिअद, पंजाब।


सुखबीर डेरा प्रमुख से अपने संबंध स्पष्ट करें: आप 
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि सुखबीर बादल इस मामले में अपनी संलिप्तता और बेअदबी के मुख्य साजिशकर्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के साथ अपने संबंध स्पष्ट करें। कंग ने कहा कि कोटकपूरा फायरिंग मामले में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद चल रही जांच में सुखबीर का नाम सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed