फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla tour of President: convoy of president mukherjee will cross from chandigarh

राष्ट्रपति का शिमला दौरे को लेकर चंडीगढ़ होकर गुजरेगा काफिला

Wed, 01 Jun 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 01 Jun 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
Shimla tour of President: convoy of president mukherjee will cross from chandigarh
;चार दिन की यात्रा पर जाएंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी - फोटो : PTI

दो से छह जून तक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शिमला प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान दो जून को राष्ट्रपति का विशेष विमान चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद वह शिमला के लिए रवाना होंगे, जबकि वह छह जून को इस एयरपोर्ट से ही दिल्ली लौटेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पंजाब सरकार ने उनका सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति की सुरक्षा में एक जून से मोहाली के एरिया में पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए जाएंगे। इसके अलावा एंटी साबाटोज टीमें भी तैनात रहेंगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति की सुरक्षा में पटियाला, संगरूर और बरनाला से पुलिस के जवान बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें कई उच्च स्तरीय अधिकारियों के अलावा इंस्पेक्टर, 200 ईपीओ, पेट्रोलिंग व्हीकल, दो एंटी साबाटोज चेक टीमें शामिल हैं। इसके अलावा मोहाली की टीमें से अलग से तैनात रहेंगी। वहीं, राष्ट्रपति के दौरे के चलते जिला पुलिस ने एयरपोर्ट के साथ लगते एरिया में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इसके अलावा इलाके में रहने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि वह किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed