फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shilpa Shetty about her Car Accident

मरना तय था पर मां ने बचा लिया: शिल्पा

Fri, 26 Sep 2014 09:42 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 26 Sep 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty about her Car Accident
अमृतसर हाइवे पर हादसे में बाल-बाल बचीं शिल्पा शेट्टी जालंधर पहुंचते ही काफी भावुक हो गईं। भावुक होते हुए कहा कि पहले नवरात्र पर मरना तय था, पर माता रानी ने उन्हें और राजकुंद्रा को बचा लिया। यहां लोग इतनी लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं कि सांस अटकी रहती है।
विज्ञापन


शिल्पा जब अपने पति राजकुंद्रा के साथ अमृतसर राजासांसी एयरपोर्ट से जालंधर मॉडल टाउन आ रहीं थी तो रास्ते में ढिलवां के पास शिल्पा शेट्टी की गाड़ी और एक अन्य गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इससे शिल्पा बेहद घबराई र्हुइं थी। अपनी घबराहट को वह छिपा नहीं पाईं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर हुई घटना का जिक्र किया ही था कि उन्होंने कहा कि शुक्र है महामाई का जिन्होंने उन्हें बचा लिया। आज पहला नवरात्र है और मां की कृपा से ही हम बचे हैं। शिल्पा ने बताया कि इतनी तेजी से सिक्योरिटी की एक गाड़ी हमारे आगे आ गई कि बड़ी मुश्किल से जान बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

पीड़ितों से सुनिए, क्या था मामला

Shilpa Shetty about her Car Accident

प्रभजोत सिंह बोपाराय पुत्र स.तेजवंत सिंह निवासी फेस-2 मोहाली का आरोप है कि वह और उसके दो साथी दिग्विजय पुत्र ज्ञान चंद शर्मा और मुनीश कौशल पुत्र राय कौशल निवासी डल्ला जिला कांगड़ा अमृतसर से मोहाली जा रहे थे। रास्ते में एक जिप्सी और पांच-छह अन्य गाड़ियां जा रहीं थी। प्रभजोत ने उन गाड़ियों को ओवरटेक किया।

कुछ देर बार काफिले ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और ढिलवां टोल प्लाजा पर रोक लिया। इसके बाद 25-30 लोगों ने उनकी गाड़ी पर लाठियों से हमलाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभजोत ने बताया कि उन्होंने बचाव करने के लिए गाड़ी के शीशे बंद कर लिए। उनकी कोई गलती नहीं थी। उनकी गाड़ी काफिले की किसी भी गाड़ी से नहीं लगी।

उन्होंने बताया कि वह फिलिप्स कंपनी में कार्यरत है और एक बैठक कर अमृतसर से मोहाली वापस जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां के प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह पार्टी समेत घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में मामूली झड़प हुई थी।

अब शिल्पा की बात

Shilpa Shetty about her Car Accident

शिल्पा को घटना का पूरा हाल भी नहीं पता था कि उनके वहां से जाने के बाद क्या हुआ ? शिल्पा का कहना था कि उनकी सिक्योरिटी तो मुंबई से ही साथ में आई है। इन्होंने तो कुछ नहीं किया। अमृतसर से तो हमारे साथ बाकायदा पुलिस भी आ रही थी। अब उनके आने के बाद क्या हुआ उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता।

पंजाबी फिल्म प्रोड्यूस करेगी शिल्पा शेट्टी
शिल्पा ने कहा कि  वह अभी डेढ़ साल के ब्रेक पर हैं। वे पहले अपने बच्चे की परवरिश को तवज्जो दे रही हैं। डेढ़ साल बाद दोबारा फिल्मों का दौर शुरू हो जाएगा। शिल्पा का कहना है कि वह आने वाले दिनों में पंजाबी फिल्मों में नायिका का रोल तो नहीं करेंगी लेकिन उन्हें प्रोड्यूस जरूर करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed