फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shero rooms in haryana for females

भोपाल के बाद, हरियाणा में महिलाओं के लिए बनें ये खास रूम, फ्री यूज करें

Mon, 13 Nov 2017 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Nov 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
shero rooms in haryana for females
मांए बच्चों को अपना दूध जरूर पिलाएं
भोपाल के बाद हरियाणा में महिलाओं के लिए खास रूम बनाए गए हैं, जिन्हें वे फ्री में यूज कर सकेंगी। ये अपने आप में एक नई और अनोखी पहल है। दरअसल हरियाणा में घर से निकलने के बाद महिलाओं को शौचालय से लेकर नवजात को स्तनपान कराने तक की दिक्कत आने वाले समय में नहीं रहेगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इसका हल ढूंढ निकाला है। प्रदेश में भोपाल की तर्ज पर शीरो रूम बनेंगे।
विज्ञापन


पहला शीरो रूम सीएम सिटी करनाल में स्थापित हो चुका है, जिसे शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन सोमवार को महिलाओं को समर्पित करेंगी। शहरी क्षेत्र में मौजूद वर्तमान शौचालयों में एक तरफ पुरुष तो दूसरी तरफ महिलाओं के लिए व्यवस्था रहती है। अधिकांश सार्वजनिक शौचालयों पर पुरुष केयरटेकर ही होते हैं, ऐसी जगहों पर महिलाएं शौचालय के प्रयोग के लिए झिझक महसूस करती हैं। इसी को भांपते हुए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने शीरो रूम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


सोमवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन करनाल नगर निगम द्वारा रेलवे रोड पर राजकीय महिला महाविद्यालय के पास तैयार किए पहले शीरो रूम का उद्घाटन करेंगी। भोपाल में शुरू हुए शीरो रूम महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने में बेहतर माध्यम साबित हो रहे हैं, जिसे अब हरियाणा में शुरू किया जा रहा है। करनाल में ही दूसरा शीरो रूम आईटीआई चौक के पास जल्द तैयार हो जाएगा और नेहरू प्लेस मार्केट में तीसरे शीरो रूम के निर्माण के लिए ठेकेदार एजेंसी को काम अलॉट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीरो रूम में यह सुविधाएं उपलब्ध
आठ लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे शीरो रूम में महिलाओं के लिए वेटिंग रूम, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, बैठने व नवजात बच्चों को स्तनपान कराने की सुविधा, दो टॉयलेट, वॉश बेसिन, लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग पांइट की व्यवस्था कराई गई है। इसमें महिला कर्मचारी की ही नियुक्ति की जाएगी। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सभी सुविधाओं की देखरेख होगी। महिलाओं एवं बच्चों के प्रयोग किए जाने वाले सामान को बेचने के लिए काउंटर भी स्थापित किया जाएगा।   


इसलिए पड़ा शीरो रूम नाम  
हरियाणा सरकार ने शीरो रूम की योजना भोपाल से अपनाई है। वहां पर शीरो रूम महिलाओं के लिए हैं। शीरो नाम इसलिए रखा गया है, क्योंकि शी शब्द का प्रयोग महिलाओं के लिए प्रयोग होता है। भोपाल में पुरुषों के लिए ही से हीरो रूम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed