फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shera khubban gang threaten to bathinda police

गैंगस्टरों के निशाने पर बठिंडा पुलिस, ये लिखकर फेसबुक पर दी चेतावनी

Sun, 17 Dec 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 17 Dec 2017 09:12 AM IST
shera khubban gang threaten to bathinda police
bathinda encounter
गांव गुलाबगढ़ में बठिंडा पुलिस की ओर से पांच गैंगस्टरों के एनकाउंटर के तुरंत बाद शेरा खुब्बन ग्रुप ने सोशल मीडिया फेसबुक पर पुलिस के एनकाउंटर को फेक बताते हुए कहा कि यह सब पुलिस वाले अपने कंधों पर स्टार बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। पोस्ट में सवाल उठाया गया कि हर एनकाउंटर बठिंडा में क्यों होता है। पंजाब के बाकी शहरों में कभी गैंगस्टरों का एनकाउंटर पुलिस की ओर से क्यों नहीं होता। पोस्ट में बठिंडा पुलिस को चेतावनी दी गई है कि कल तुम्हारी बारी भी आ सकती है।


यह है पोस्ट में
करीब अठारह घंटे पहले शेरा खुब्बन ग्रुप के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डाली गई है कि हमारे सभी मित्रों को प्यार भरी सति श्री अकाल। आज तुम सब को पता ही है कि बठिंडा पुलिस ने दो गैंगस्टर मन्ना और प्रदीप को फेक एनकाउंटर में मारा है, जो 307 के केस में भगोड़े थे। इससे पहले भी पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किए हैं।


इसके बाद गैंगस्टर शेरा खुब्बन व दविंदर बंबीहा का नाम लिखा गया है। इसके बाद लिखा है कि हैरानी की बात तो यह है कि मरने वालों ने जवाबी फायरिंग की थी तो पुलिस वालों को गोली क्यों नहीं लगी। इसी तरह के पुलिस अफसरों के कारण सरकार घटिया कहलाती है। पोस्ट में सवाल उठाया है कि कहीं और गैंगस्टरों के साथ मुकाबला होता है तो वह जिंदा गिरफ्तार किए जाते। अकेले बठिंडा पुलिस को ही ज्यादा चर्बी चढ़ी है। उसने लिखा कि कंधों पर स्टार बढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस उल्टे काम कर रही है।
विज्ञापन

shera khubban gang threaten to bathinda police
बठिंडा में पुलिस और गैंगस्टर्स में मुठभेड़
चेतावनी लहजे में लिखा है कि कोई नहीं पूरी जिंदगी तो सरकारी नौकरी रहेगी नहीं, जैसे तुम यह सब कर रहे हो याद रखना कल को तुम्हारी बारी भी आ सकती है। अच्छा बुरा सब यहां भुगतना पडे़गा, न तो तुम किसी को इंसाफ दिला सकते हो और न कुछ, बस जहां पैसा मिला वहां जमीर बेच दिया और कंधों पर स्टार बढ़ाने के लिए फेक एनकाउंटर कर सकते हो। पोस्ट के आखिर में लिखा है कि जो लिखा सच लिखा। 

महिला नेता को पीटने वालों को ठिकाने लगाने निकले थे
वहीं सूत्रों से पता चला है कि शुक्रवार को जिन पांच गैंगस्टरों के साथ पुलिस का मुकाबला हुआ था वो बठिंडा से चंडीगढ़ के लिए निकले थे। उनका मकसद चंडीगढ़ पहुंचने से पहले बरनाला की अकाली महिला नेता को पीटने के आरोपी मां-बेटे को ठिकाने लगाने का था। हालांकि इस संबंध में कोई भी पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा। सिर्फ जांच दावा कर रहे हैं।

जिंदा पकडे़ गैंगस्टर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
एनकाउंटर के दौरान पुलिस की ओर से जिंदा पकडे गए दो गैंगस्टर हरबिंदर सिंह भिंदा और गुरविंदर सिंह गिंदा को शनिवार पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया । जहां पर अदालत ने सरकारी वकील की दलीलों से सहमत होते हुए आरोपियों को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि आरोपियों से काफी कुछ पूछताछ करना है और उनसे लूटा हुआ समान भी बरामद करना है। इस के अलावा पंजाब के मोस्ट वांटेंड गैंगस्टर विक्की गौंडर के बारे में पता लगवाना है।

shera khubban gang threaten to bathinda police
bathinda encounter
मेरा पति गैंगस्टर नहीं था, पुलिस ने हमारा घर उजाड़ दिया
एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर प्रभदीप सिंह की पत्नी एवरीन कौर शनिवार को सिविल अस्पताल में पहुंची और कहा कि उसका पति गैंगस्टर नहीं था। न ही उसका विक्की गौंडर से कोई संपर्क था। लेकिन पुलिस ने उसके पति को मारकर उनका घर उजाड़ दिया है। उसने बताया कि कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई थी। लेकिन पुलिस चाहती तो उसके पति को जिंदा पकड़ने के लिए सरेंडर भी करवा सकती थी। लेकिन पुलिस ने अपनी प्रमोशन के लिए दो युवाओं को मौत के घाट उतार दिया। 

मेरे बेटा गैंगस्टर नहीं था
एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना की मां जसविंदर कौर भी शनिवार को सिविल अस्पताल में पहुंची और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने अपनी तरक्की के लिए उसके बेटे को मार गिराया। उसके बेटे की लाश को सीढ़ी बनाकर पुलिस वाले आगे बढ़ना चाहते है। उसने कहा कि मेरे बेटे पर छोटे मोटे केस जरूर दर्ज थे, लेकिन वो इतना बढ़ा गैंगस्टर नही था जितना पुलिस ने कागजों में बना दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed