फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sharukh at award function

अवार्ड मिले तो क्या करते हैं शाहरुख, जानिए ये गुप्त राज

Fri, 10 Jan 2014 01:31 PM IST
अरविंद बाजपेयी/ अमर उजाला,चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/ अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jan 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
sharukh at award function

ग्रे रंग का फेरवेरट सूट....पोनी टेल और मुस्कुराता चेहरा....यह हैं बालीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान।

विज्ञापन


किंग खान को कोई अवार्ड भर मिल जाए...उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होता....नहीं मिले तो डबल मेहनत करने लग जाते हैं।

मुंबई के होटल जेडब्लू मैरिएट में लक्स कोजी जी सिने अवार्ड्स की लांच पर इसी अंदाज में मौजूद किंग खान ने सबको अपना दीवाना बना डाला। अपने बिंदास अंदाज में जब शाहरुख ने जवाब दिए तो सभी लाजवाब हो गए।

शाहरुख खान ने कहा कि उनको सबसे ज्यादा अच्छा तब लगता है जबकि उनको अवार्ड मिलता है। शाहरुख खान ने कहा कि उनको जब पहला अवार्ड मिला तो उसको अपने माता पिता को समर्पित किया जबकि अब वह अपने अवार्ड अपने बच्चों को देते हैं। ऐसा यूं ही नहीं है, बल्कि इसके पीछे तर्क है बच्चों को प्रोत्साहित करने का।
विज्ञापन


शाहरुख खान ने कहा कि अब उनके लिए मुश्किल थोड़ा ज्यादा हो गई है क्योंकि तीसरे बेटे के लिए भी अवार्ड जुटाना होगा। शाहरुख खान को अब तक करीब 172 अवार्ड्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख खान ने कहा कि वह एक परफार्मर हैं और जब उनको परफारमेंस यानी एक्टिंग के लिए अवार्ड दिया जाता है तो उनको बेहद खुशी होती है। शाहरुख खान ने कहा कि स्टारडम और अवार्ड दोनों अलग अलग बात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्टार को तभी अवार्ड मिलता है जबकि उसकी अभिनय की क्षमता सबसे बेहतरीन होती है।

जी सिने आवार्ड को होस्ट करेंगे अभिषेक
पिछले वर्ष दुनियाभर से मिले पैंतालीस लाख वोटों के आंकड़ों के साथ सबसे बड़े व्यूअर्स च्वाइस जी सिने अवार्ड को अबकी बार फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन होस्ट करेंगे।

यह घोषणा जी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका ने मुंबई के होटल जेडब्लू मैरिएट में की। उन्होंने बताया कि जी सिने अवार्ड्स समारोह के दौरान उनके दोस्त और बालीवुड स्टार शाहरुख खान स्पेशल परफारमेंस देने वाले हैं।


उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि जी सिने अवार्ड्स का 14वां संस्करण मुंबई में आठ फरवरी को होगा। इसका प्रसारण 23 फरवरी को किया जाएगा। इस बार अली जफर और यामी गौतम अभिनीत फिल्म टोटल सियापा के संग हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed