फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shankaracharya swami swaroopanand saraswati statement on sai baba of shirdi

शिरडी के साईं बाबा को लेकर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने दिया विवादित बयान

Mon, 15 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 May 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
shankaracharya swami swaroopanand saraswati statement on sai baba of shirdi
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
अकसर सुर्खियों में रहने वाले पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने शिरडी के साईं बाबा को लेकर चौंकाने वाले बयान दिया दिया है। उन्होंने साईं बाबा को अवतार मानने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को सेक्टर-37 स्थित भगवान श्री परशुराम भवन में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि साईं भक्ति अंधविश्वास के सिवा कुछ नहीं। साईं के मंदिर बनाकर पूजा-अर्चना करना सनातन धर्म के विरुद्ध है। इससे हिंदू समाज के बंटने का खतरा पैदा हो गया है। साईं हिंदू- मुस्लिम एकता के प्रतीक नहीं हैं।
विज्ञापन


शंकराचार्य इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि साईं भक्ति के बढ़ते रुझान से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मुहिम भी कमजोर पड़ेगी। गुरु शंकराचार्य पहले भी इस प्रकार के विवादित बयान दे चुके हैं। इस प्रकार के विवादित बयान देकर अकसर गुरू शंकराचार्य चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें धर्म का ज्ञान नहीं, वे साईं भक्ति हैं

shankaracharya swami swaroopanand saraswati statement on sai baba of shirdi
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
शंकराचार्य ने कहा कि जिन लोगों को धर्म का ठीक प्रकार से ज्ञान नहीं है, वे साईं भक्ति की बात कह रहे हैं। अपनी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ लोग इस तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं।

शंकराचार्य ने कहा कि वेद-पुराणों में कहीं भी साईं के अवतार का उल्लेख नहीं किया गया है। कुछ लोग मंदिरों व घरों में साईं की मूर्ति लगा रहे हैं, यह भगवान की आराधना नहीं है। सनातनी परंपरा में सभी देवताओं के मंत्र और यंत्र हैं।

उन्होंने लोगों को धैर्य, क्षमा, त्याग संयम को अपने जीवन में ढालने के उपदेश दिया। उन्होंने नारी शक्ति को समाज के लिए बेहद जरूरी बताया। पूर्व कें द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल व उनकी पत्नी ने भी गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed