फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shankaracharya statement on ganga river and narendra modi

गंगा और मोदी पर ये क्या बोल गए शंकराचार्य?

Sun, 28 Sep 2014 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Sep 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya statement on ganga river and narendra modi

गंगा की सफाई कैसे होगी। क्या कुछ किनारों को साफ करके। मां गंगा को तो कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही टिहरी में बांध बनाकर फांसी दे दी है। गंगा के सिर को कुचल दिया है।

विज्ञापन


क्या टिहरी बांध को सरकार तोड़ेगी। गंगा को तो राजनीतिक पाटियों ने अपने स्वार्थ के लिए विलुप्त कर दिया है। यह कहना है पुरीपीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का। यह बातें उन्होंने सेक्टर-21 में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गंगा को काशी में तो ठीक कर देंगे, लेकिन अन्य जगह कैसे ठीक करेंगे। उन्होंने ने कहा कि भारत के जनमासन ने गंगा को पांच प्रतिशत तो 95 प्रतिशत की बर्बादी सरकारों ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी चाहे तो पांच घंटे में समाधान

Shankaracharya statement on ganga river and narendra modi

शंकराचार्य ने कहा कि गृह मंत्री के नकली दामाद को पुलिस पकड़ लेती है। लेकिन, नकली शंकराचार्य को कौन पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुगल और क्रिश्चन के शासन में नकली शंकराचार्य नहीं थे। वे हिंदुओं के रक्षक थे ऐसा नहीं है।

शंकराचार्य के अनुसार यदि प्रधानमंत्री मोदी चाहें तो पांच घंटे में नकली शंकराचार्य पकड़े जा सकते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या आरएसएस के दो सर संघचालक हो सकते हैं।

व्यास गद्दी को विकृत किया जा रहा है। चारों कुंभ पर उन्हीं का कब्जा हो गया है। अवैध व्यक्ति शंकराचार्य बनकर घूम रहा है। सरकार हमें प्रताड़ित करती है। उन्होंने कहा कि वे 22 साल से शासन से टकरा रहे हैं।

उनका कहना है कि कथावाचक भी राजनीतिक हो गए हैं। राजनीतिक लोगों ने अपने-अपने कथावाचक बना लिए। उन्होंने कहा कि राजनेता उनसे आकर सीखें।

साईं पूजा और मोदी पर ये बोले शंकराचार्य

Shankaracharya statement on ganga river and narendra modi

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने साईं पूजा पर पूछे गए प्रश्नों के संबंध में कहा कि वे सिद्धांत की बात करते हैं। सनातन धर्म के अनुसार, सूर्य भगवान, विष्णु, शिव, भगवती और गणपति और उनके अवतारों की पूजा होती है। पांच सनातन देव हैं। उनकी पूजा के अतिरिक्त किसी की मूर्ति पूजा नहीं हो सकती।

शंकराचार्य का कहना कि नरेंद्र मोदी हिंदुओं के कितने हित रक्षक हैं ये आनेवाला समय बताएगा। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत के यह बयान ‘हिंदुस्तान में रहनेवाले सभी हिंदू’ पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य से व्यक्ति की समीक्षा नहीं कराई जानी चाहिए। इससे शंकराचार्य का स्तर गिरता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के अनुरूप शास्त्रों अनुसार चलनेवाला हिंदू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed