{"_id":"05d0256b5c05d316e6e4912379154a25","slug":"shameful-deed-of-pgi-chandigarh-surgery-deptt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई के सर्जरी विभाग का शर्मनाक कारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई के सर्जरी विभाग का शर्मनाक कारनामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 May 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के सर्जरी डिपार्टमेंट की कारगुजारी से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्जरी की तारीख देने के बहाने पहले मरीजों को हास्पिटल बुलाया गया, फिर उन्हें मास्टर आफ सर्जरी के फाइनल ईयर के एग्जाम में बैठा दिया गया।
विज्ञापन
एग्जाम में स्टूडेंट के सामने मरीजों को बैठाकर एग्जामनर ने अपनी प्रक्रिया पूरी की। एग्जाम खत्म होने के बाद मरीजों से कहा गया कि उन्हें आपरेशन की डेट ओपीडी से ही मिलेगी। मरीजों का कहना था कि वे दूर-दराज इलाकों से आए थे।
विज्ञापन
यदि एग्जाम में बैठाना था तो उन्हें एक बार सूचना जरूर देते, लेकिन इस तरह से बुलाना काफी शर्मनाक था। जानकारी के मुताबिक सर्जरी डिपार्टमेंट के दो दर्जन पेशेंट को सूचना दी गई कि वे वीरवार को आठ बजे विभाग पहुंचे।
विज्ञापन
साथ ही सूचना दी गई कि उनकी सर्जरी शुक्रवार को हो सकती है। ये मरीज काफी दिन से सर्जरी का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत पीजीआई पहुंच गए। वीरवार सवेरे भी उन्हें फोन किया गया।
जब मरीज सर्जरी विभाग पहुंचे तो उनका स्वागत सुबह के नाश्ते से किया गया। बाद में उनमें से पांच मरीजों को एग्जाम के लिए चुन लिया गया।
एग्जाम में बैठाया गया और उनके माध्यम से सर्जरी के फाइनल ईयर के छात्रों का व्यव्वा लिया गया। एग्जाम खत्म होते ही उन्हें वापस भेज दिया गया और कहा गया कि उनके आपरेशन की डेट ओपीडी से मिलेगी।