{"_id":"574706fb4f1c1bdb42690d4e","slug":"shaheed-bhagat-singh-trophy-tamilnadu-defeated-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को दो विकेट से मात देकर तमिलनाडु फाइनल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को दो विकेट से मात देकर तमिलनाडु फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 May 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में क्रिकेट लीग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद भगत सिंह हरियाणा रुरल प्रीमियर नेशनल लीग चैंपियनशिप में नेपाल और तमिलनाडु की टीमें फाइनल में पहुंचीं। टूर्नामेंट क्रिकेट फेडरेशन ऑॅफ हरियाणा की ओर से खेल मंत्रालय भारत सरकार की देखरेख में करवाया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत की ग्रामीण टीमों के अलावा नेपाल और पाकिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम 16 में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु ने पाकिस्तान की टीम को दो विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 38.4 ओवर में 186 के स्कोर पर सिमट गई। असद परवेज ने 61, हैदर अली ने 37 और शाहरुख अली ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में एस इरशाद ने सटीक गेंदबाजी करते मात्र 21 रन देकर छह विकेट चटकाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम ने 36.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाकर मैच जीत लिया। एमएस प्रमोठ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए। गेंदबाजी में अली मुर्तजा ने 29 रन देकर तीन और हारीश खान ने 23 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
दिन का दूसरा सेमीफाइनल मैच एलआईसी ग्राउंड-26 में खेला गया। इसमें नेपाल ने बिहार को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले खेलते हुए बिहार ने 169 रन बनाए। ऋषभ ने 61 रन और सचिन ने 33 रन बनाए।
गेंदबाजी में आयुष और आदिल खान ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने 36.2 ओवर में 170 रन बनाकर मैच जीत लिया। आंचल चौधरी ने बेहतरीन 95 रनों की विजेता पारी खेली।